Pankaj Mishra
Read More
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्माचारियों और पेंशनर्स के लिए बहुत ही अच्छी खबर है। एक तरफ सरकार ने जहां महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 4 फीसदी बढ़ोतरी आदेश को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। वहीं अब खबरें आ रही है कि सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को 18 महीने के बकाये डीए एरियर का सौगात दे सकती है। खबरों के मुताबिक केंद्र सरकार दिवाली के बाद केंद्रीय कर्मचारियों के बकाये एरियर पर बड़ा ऐलान कर सकती है।
गौरतलब है कि कर्मचारियों संगठनों की ओर से बकाए डीए एरियर को लेकर सरकार पर लगतार दबाव बनाया जा रहा है। खबरों के मुताबिक 18 अगस्त 2022 को नेशनल काउंसिल के सचिव (स्टाफ साइड) शिव गोपाल मिश्रा ने कैबिनेट सचिव और नेशनल काउंसिल के अध्यक्ष को पत्र लिखकर डेढ़ साल के बकाए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत के एरियर के भुगतान की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक शिव गोपाल मिश्रा ने कैबिनेट सचिव को लिखे पत्र में सुप्रीम कोर्ट के दिनांक 8 फरवरी 2021 के उस फैसले का जिक्र किया है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने था कि आर्थिक संकट के कारण कर्मचारियों के वेतन और पेंशन को तात्कालिक रूप रोका जा सकता है, लेकिन स्थिति में सुधार होने पर इसे कर्मचारियों को वापस देना होगा। यह कर्मचारियों का अधिकार है। कानून के मुताबिक भुगतान किया जाना चाहिए।
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते को जुलाई 2021 से 11 फीसदी बढ़ाया था। उसके बाद महंगाई भत्ते में तीन बार और इजाफा हो चुका है। कुल महंगाई भत्ता 38 फीसदी पर पहुंच गया। लेकिन, डेढ़ साल तक फ्रीज रहने के बाद DA एरियर को लेकर कोई बात नहीं हुई। सरकार स्पष्ट कर चुकी है कि कोरोना के वक्त महंगाई भत्ते के फ्रीज किया गया था। ऐसे में एरियर का कोई ऑप्शन नहीं है।
एक मोटे अनुमान के मुताबिक लेवल-1 के कर्मचारियों का DA बकाया 11,880 रुपये से लेकर 37,554 रुपये तक है। लेवल-13 (7वें सीपीसी मूल वेतनमान 1,23,100 रुपये से लेकर 2,15,900 रुपये) या लेवल-14 (वेतनमान) पर कर्मचारियों पर 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये का डीए बनता है। एरियर की राशि अलग-अलग ग्रेड के कर्मचारियों के लिए अलग-अलग होगी।
अभी पढ़ें – IDBI के शेयरों में 10 फीसदी का उछाल, सरकार के इस कदम से बढ़े रेट
दरअसल सरकारी कर्मचारियों और सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दिया जाता है। सरकारी कर्मचारियों के रहन-सहन को बेहतर करने के लिए DA दिया जाता है। यह सरकारी कर्मचारियों, पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिया जाता है। इसे देने की वजह यह है कि बढ़ती महंगाई में भी कर्मचारियों का रहन-सहन का स्तर बेहतर बना रहे।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।