---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Sonakshi Sinha को जहीर इकबाल ने गिफ्ट की 2 करोड़ की BMW, 4 सेकंड में पकड़ती है स्पीड, रियर सीट पर TV

BMW i7 में सिंगल चार्ज पर 560 km की ड्राइविंग रेंज मिलती है। यह हाई स्पीड कार है, जो 250 kmph की टॉप स्पीड जनरेट करती है। इस कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑफर किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

Zaheer Iqbal Gifts Wife Sonakshi Sinha BMW i7: हर जगह सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के चर्चे हैं। दोनों 23 जून को एक-दूसरे के हुए थे। अब खबर आई है कि जहीर ने सोनाक्षी को लग्जरी BMW i7 कार गिफ्ट में दी है। सोशल मीडिया पर दोनों का इस कार की रियर सीट पर बैठकर जाते हुए का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों नई कार की रियर सीट पर एक-दूसरे का हाथ पकड़कर बैठे दिखाई दे रहे हैं और मीडिया का हाथ हिलाकर अभिवादन करते हैं।

 

---विज्ञापन---

BMW i7 में 250 kmph की टॉप स्पीड जनरेट होती है

BMW i7 इलेक्ट्रिक कार है, जिसका बेस मॉडल 2.14 करोड़ ऑन रोड पर मिलता है। कार में 3 वेरिएंट अवेलेबल हैं, कार का टॉप मॉडल 2.67 करोड़ रुपये का ऑफर किया जा रहा है। यह हाई क्लास कार है, जिसमें ऑल व्हील ड्राइव मिलता है। इस ड्राइव सिस्टम में चारों पहियों पर एक साथ पावर जाती है, जो खराब रास्तों पर हाई पावर जनरेट करते हैं। यह हाई स्पीड कार है, जिसमें 250 kmph की टॉप स्पीड जनरेट होती है।

---विज्ञापन---

 

BMW i7 Car 
Specifications
Fuel Type Electric
DriveTrain AWD
Acceleration
3.7 to 5.5 seconds
Top Speed 250 kmph

 

---विज्ञापन---

रियर सीट पर 31.3 इंच की 8k डिस्प्ले

BMW i7 बेहद स्टाइलिश कार है, इसमें बड़ी सिग्नेचर फ्रंट ग्रिल मिलती है, जो इसके लुक्स को एन्हांस करती है। कार में स्प्लिट हेडलैम्प आते हैं, जो इसे एलीट लुक देते है। कार के दरवाजे के हैंडल पतले और टेललैम्प स्प्लिट डिजाइन में मिलती है। कार में डुअल टोन कलर ऑप्शन मिलता है। इसमें पांच स्क्रीन दी गई हैं, कार में डैशबोर्ड के ऊपर 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 14.9 इंच का सेंटर डिस्प्ले मिलता है। इस कार के स्टीयरिंग व्हील और गियर सिलेक्टर को बेहद ट्रेंडी डिजाइन में बनाया गया है। इसके अलावा पीछे की सीट पर बैठने वालों के लिए एक बड़ी 31.3 इंच की 8k डिस्प्ले है जिसमें बिल्ट-इन Amazon Fire TV है जो Bowers & Wilkins स्टीरियो सिस्टम से जुड़ा है।

 

---विज्ञापन---

BMW i7 में आते हैं ये एडवांस फीचर्स

  • कार के दोनों रियर डोर में दो 5.5 इंच के कलर डिस्प्ले मिलते हैं, जो इसे लग्जरी फील देते हैं।
  • इसमें ऑडियो सिस्टम कंट्रोल, क्लाइमेट कंट्रोल फंक्शन और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।
  • कार में सीट एडजस्टमेंट फीचर मिलता है।
  • इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और क्रूज कंट्रोल का ऑप्शन दिया गया है।

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

BMW i7 में  मिलता है यह सब..

  • BMW i7 में फ्लोर-प्लेस्ड 101.7kWh बैटरी पैक मिलता है, जो इसे हाई पावर देने में सपोर्ट करता है।
  • हाई पिकअप के लिए इसमें 536bhp की पावर और 744Nm का पीक टॉर्क निकलता है।
  • BMW का दावा है कि यह 0-100kmph की रफ्तार महज 4.7 सेकंड में पकड़ लेती है।
  • i7 में 11kW AC चार्जर से लेकर 195kW DC चार्जर तक कई तरह के चार्जिंग ऑप्शन सपोर्ट करते हैं।
  • BMW i7 में सिंगल चार्जपर 560 km की रेंज मिलती है।

 

---विज्ञापन---

 

ये भी पढ़ें: Maruti की गाड़ियों पर बंपर डिस्काउंट, Alto पर 62,500 तो Wagon R पर 65,000 रुपये हुए कम

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 17 जुलाई को लॉन्च होगी ये बिग साइज SUV, टोयोटा की Innova और Fortuner को देगी टक्कर

First published on: Jun 25, 2024 09:13 PM

BMW
End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola