17 जुलाई को लॉन्च होगी ये बिग साइज SUV, टोयोटा की Innova और Fortuner को देगी टक्कर

यह कार टू व्हील ड्राइव और (2WD) ऑल व्हील ड्राइव (AWD) ऑप्शन में आएगी। AWD से कार के चारों टायरों को एक साथ चलने की पावर मिलती है, जिससे खराब रास्तों और पहाड़ों पर यह कार हाई परफॉमेंस देगी।

Nissan X-Trail

Nissan X-Trail

Nissan X-Trail launch 17 july details in hindi: बिग साइज एसयूवी गाड़ियां लॉन्ग रूट पर हैचबैक और एंटी लेवल गाड़ियों से अधिक कम्फर्टेबल होती हैं। ये मल्टी पर्पज कारें होती हैं, जिनमें अधिक सामान के साथ सात लोग आसानी से सफर कर सकते हैं। इसी सेगमेंट में Nissan की नई कार X-Trail 17 जुलाई 2024 को लॉन्च होने वाली है। कार के डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 4640 mm, चौड़ाई 1820 mm और हाइट 1710 mm की है।

विज्ञापन

Nissan X-Trail

विज्ञापन

कार में 12.3 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

Nissan X-Trail में 2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा। हाई स्पीड के लिए इसमें 204 hp की पावर और 305 Nm का टॉर्क मिलेगा। कार में 5 और 7 दोनों सीट ऑप्शन मिलेंगे। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमतों का खुलासा नहीं किया है, बताया जा रहा है कि यह कार शुरुआती कीमत 35 से 40 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। इस दमदार कार के फ्रंट लुक को बेहद बोल्ड और मस्कुलर बनाया गया है। कार में 12.3 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम आता है, जिससे इसका इंटीरियर लुक्स एन्हांस होता है।

Car Specifications Nissan X-Trail
Fuel Type Petrol
Engine 2000 cc
Seat 7
Power and Torque
204 bhp&305 Nm
DriveTrain AWD

Nissan X-Trail में क्रूज कंट्रोल और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

Nissan X-Trail में क्रूज कंट्रोल और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। अनुमान है कि इसमें हाइब्रिड इंजन और टर्बों इंजन भी ऑफर होगा। हाइब्रिड से कार की रनिंग कॉस्ट कम होती है, ये कुछ किलोमीटर ईवी पर चलती है, जिसके लिए कार में इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी दी जाती है। वहीं, टर्बों इंजन से सड़क पर चलते हुए कार को एडिशन पावर मिलती है, जिससे खराब रास्तों और पहाड़ों पर इसे चलाने में आसानी होती है।

विज्ञापन

 

Nissan X-Trail में ये फीचर देगा हाई पावर?

यह कार टू व्हील ड्राइव और (2WD) ऑल व्हील ड्राइव (AWD) ऑप्शन में आएगी। AWD से कार के चारों टायरों को एक साथ चलने की पावर मिलती है, जिससे खराब रास्तों और पहाड़ों पर यह कार हाई परफॉमेंस देगी। यह थ्री सिलेंडर इंजन कार है, जो लॉन्ग रूट पर हाई परफॉमेंस देती है

विज्ञापन

Nissan X-Trail

विज्ञापन

Nissan X-Trail में मिलेंगे ये फीचर्स

  • कार के इंटीरियर में डुअल कलर ऑप्शन दिया जा रहा है।
  • यह कार अलॉय व्हील और वायरलेस एप्पल कारप्ले जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे।
  • कार में डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और रियर सीट पर एसी वेंट मिलेगा।
  • सनरूफ और एलईडी हेडलाइट डैशिंग लुक देंगी।
  • कार में डिजाइनर टेललाइट और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा।
  • तेज स्पीड पर कंट्रोल करने के लिए इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल दिया जा रहा है।
  • कार में हिल होल्ड कंट्रोल इसे ढलान पर कंट्रोल करना आसान है।
  • छह एयरबैग और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलता है।

 

5 वेरिएंट और जबरदस्त इंजन पावर

यह नई कार टोयोटा की Innova और Fortuner से मुकाबला करेगी। Toyota Innova में 5 वेरिएंट्स अवेलेबल हैं। यह शुरुआती कीमत 25.05 लाख रुपये ऑन रोड पर ऑफर की जा रही है। कार में 2393 cc का धाकड़ डीजल इंजन मिलता है, यह कार हाई स्पीड के लिए 174 Ps की पावर र 205 NM की पीक टॉर्क जनरेट करती है। इस फैमिली कार को ASEAN NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है।

विज्ञापन

Toyota Innova Hycross, Innova, suv cars, cars under 15 lakhs

Toyota Innova में आते हैं ये फीचर्स

  • कार मे 10-इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।
  • कंपनी का दावा है कि यह कार 21.1 kmpl की हाई माइलेज देगी।
  • इसमें 7-इंच ड्राइवर का डिस्प्ले और अलॉय व्हील आते हैं।
  • कार में लेन-कीप असिस्ट और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स मकिलते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ