बाइक धोते समय साइलेंसर में पानी चला गया तो क्या करें? वॉश करते समय ऐसे करें बचाव

बाइक धोते समय अगर गलती से साइलेंसर के अंदर पानी चला जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है. लेकिन इसे नजरअंदाज करना भी सही नहीं है. कुछ आसान स्टेप्स अपनाकर पानी बाहर निकाला जा सकता है और बाइक को नुकसान से बचाया जा सकता है.

Bike Washing

बाइक धोते समय साइलेंसर में पानी जानें पर क्या करें. (Image Credit-Magnific)

Bike Washing Tips: बाइक धोते समय कई बार तेज पानी की धार या प्रेशर वॉशर की वजह से साइलेंसर यानी एग्जॉस्ट के अंदर पानी चला जाता है. इसे देखकर बहुत से लोग परेशान हो जाते हैं कि कहीं इंजन या बाइक के किसी दूसरे हिस्से में बड़ी खराबी न हो जाए. हालांकि, ज्यादातर मामलों में ऐसा होने पर घबराने की जरूरत नहीं होती. मॉडर्न बाइक्स का एग्जॉस्ट सिस्टम इस तरह डिजाइन किया जाता है कि इंजन गर्म होने पर अंदर की नमी या पानी सूख जाए. फिर भी अगर एग्जॉस्ट में पानी चला गया है, तो बाइक स्टार्ट करने से पहले कुछ जरूरी सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए.

विज्ञापन

बाइक को हल्का झुकाकर निकालें पानी

अगर आपको लगता है कि साइलेंसर के अंदर काफी पानी चला गया है, तो बाइक को हल्का-सा झुकाकर देखें. कई बार ऐसा करने पर एग्जॉस्ट के मुंह से जमा पानी बाहर निकल जाता है. खासकर तब जब बाइक धोने के बाद काफी देर तक खड़ी रही हो और एग्जॉस्ट में पानी जमा हो गया हो. इंजन स्टार्ट करने से पहले एक बार यह चेक कर लेना बेहतर है.

विज्ञापन

10-15 मिनट बाइक आइडल पर रखें

पानी की थोड़ी मात्रा अंदर रह जाने पर बाइक को करीब 10-15 मिनट तक आइडल पर चलने देना एक आसान तरीका है. यानी बाइक स्टार्ट रखें, लेकिन एक्सेलरेटर देकर तेज रेस न दें. इंजन और साइलेंसर गर्म होने पर अंदर मौजूद नमी धीरे-धीरे भाप बनकर बाहर निकल सकती है. अगर पानी थोड़ा ज्यादा हो तो बाइक को हल्का-सा दाएं-बाएं झुकाया जा सकता है. संभव हो तो फ्रंट व्हील को थोड़ा ऊपर उठाने से बाकी पानी बाहर निकलने में मदद मिल सकती है.

कपड़ा या तार अंदर डालना पड़ सकता है भारी

एग्जॉस्ट में फंसा पानी निकालने के लिए कई लोग कपड़ा, तार या कोई नुकीली चीज साइलेंसर के अंदर डाल देते हैं. ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए. इससे एग्जॉस्ट के अंदर मौजूद पार्ट्स को नुकसान पहुंच सकता है. नई बाइक्स में लगे कैटेलिटिक कन्वर्टर को भी इससे नुकसान होने का खतरा रहता है.

विज्ञापन

कंप्रेस्ड एयर से भी बचें

पानी निकालने के लिए हाई-प्रेशर कंप्रेस्ड एयर का इस्तेमाल करना भी सही तरीका नहीं है. तेज हवा पानी को बाहर निकालने के बजाय उसे एग्जॉस्ट के अंदर और आगे तक पहुंचा सकती है. इसलिए साइलेंसर के अंदर कंप्रेस्ड एयर डालने से बचें.

अगर बाइक सूखने के बाद भी स्टार्ट नहीं हो रही है, बार-बार मिसफायर कर रही है या एग्जॉस्ट से धुआं निकल रहा है, तो इसे सामान्य मानकर बाइक चलाते न रहें. ऐसे लक्षण सिर्फ साइलेंसर में पानी होने की वजह से नहीं भी हो सकते हैं. ऐसी स्थिति में किसी अच्छे मैकेनिक से बाइक की जांच करवाना बेहतर है.

विज्ञापन

बाइक धोते समय ऐसे बचाएं साइलेंसर

साइलेंसर में पानी जाने से बचने का सबसे आसान तरीका है कि बाइक धोने से पहले एग्जॉस्ट के मुंह को कवर कर दिया जाए. इसके लिए खास एग्जॉस्ट कैप इस्तेमाल कर सकते हैं या साफ प्लास्टिक बैग को रबर बैंड की मदद से अच्छी तरह बांध सकते हैं. साथ ही, प्रेशर वॉशर की तेज धार को सीधे एग्जॉस्ट के अंदर नहीं डालना चाहिए.

बाइक धोने के बाद इंजन को करीब 2-3 मिनट तक स्टार्ट रहने दें. इससे एग्जॉस्ट और इंजन गर्म होंगे और अंदर बची हुई नमी सूखने में मदद मिलेगी. थोड़ी सावधानी के साथ बाइक धोने की आदत बना लें तो साइलेंसर में पानी जाने और उससे जुड़ी संभावित परेशानी से आसानी से बचा जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ