पार्किंग में खड़ी कार में जिंदा जले दो बच्चे, कैसे लगी आग, क्या सेंट्रल लॉक जानलेवा? जानें बचाव के तरीके

Disadvantage of Car central locking system details in hindi: कार का सेंट्रल लॉक उसकी बैटरी से जुड़ा होता है। आग लगने पर उसका कनेक्शन बैटरी से कट जाता है।

Two children were charred to death in a car in Patna know if Car central lock not working how to get out from car in hindi

प्रतीकात्मक फोटो

How to get out from car when car central lock not working details in hindi: पटना में सोमवार रात कार (maruti alto) में खेल रहे दो मासूम बच्चों राजपाल (7) और सृष्टि (6) की आग लगने से दर्दनाक मौत हो गई। अभी तक की जांच में पुलिस को पता चला है कि कार का सेंट्रल लॉक जाम हो गया था। जिससे उसका गेट नहीं खोला जा सका और बच्चाें की आग में झुलसकर मौत हो गई। इसके अलावा पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हाल ही में कार में सीएनजी किट लगवाई गई थी। जिससे आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट-सर्किट के बाद कार में आग लगी है। फिलहाल  स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Disadvantage of central locking system

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पटना के सुहागी रामपुर तद में संजीत कुमार रहते हैं। सोमवार रात वह कहीं से आए और अपनी कार घर के बाहर खड़ी कर अंदर सोने चले गए। गलती से कार खुली रह गई, जिसे उनका बेटा राजपाल और बेटी सृष्टि उसमें खेलने लगे। इस बीच कार में अचानक आग लग गई। परिजनों ने आग बुझाने का प्रयास कर कार खोलनी चाही लेकिन कार का सेंट्रल लॉक जाम हो गया। जिससे दोनों बच्चों की मौत हो गई।

तो सेंट्रल लॉक इसलिए होता है जाम

नोएडा के एक नामी कंपनी में सर्विस मैनेजर अंश कुमार के अनुसार कार का सेंट्रल लॉक उसकी बैटरी से जुड़ा होता है। जब किसी कारण से कार में आग लगती है तो उसका कनेक्शन बैटरी से कट जाता है, ऐसे में लॉक काम करना बंद कर देता है। जिससे कार के गेट नहीं खुलते हैं। जानकारों की मानें तो ऐसी सिचुएशन में कार की सीट बेल्ट के हुक, हेडरेस्ट या किसी ऐसी नुकीली चीज जिससे खिड़की या विंडशील्ड का शीशा तोड़ा जा सके का यूज करें। हुक या अन्य चीज को शीशे के किनारों पर मारें क्योंकि बीच के मुकाबले शीशे किनारों से कमजोर होते हैं।

विज्ञापन

कार में शॉर्ट सर्किट के कारण

पूर्वी दिल्ली में सर्विस सेंटर चलाने वाले मांगेराम के अनुसार अकसर आफ्टर मार्केट सीएनजी किट लगवाने पर शॉर्ट सर्किट होने का खतरा रहता है। कंपनी के मुकाबले बाहर इस बात की जांच नहीं होती है कि किस इंजन के साथ कौन सी कंपनी की किट या पार्ट्स मैच करेंगे। इसके अलावा किट लगाते हुए मैकेनिक सेफ्टी उपायों को ताक पर रखकर कार की इलेक्ट्रिक तारों को काटते और जोड़ते हैं जिससे कार में शार्ट-सर्किट होने और आग लगने का खतरा रहता है। पटना में हुई आगजनी की घटना में भी आग कार के सीएनजी सिलेंडर तक पहुंच गई थी।

विज्ञापन

ये बरतें सावधानी 

  • हमेशा ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर से ही सीएनजी किट लगवाएं
  • कार में सेफ्टी के लिए पेचकस या नुकीली चीज रखें जिससे जरूरत पड़ने पर शीशा तोड़ा जा सके
  • आफ्टर मार्केट सेंट्रल लॉक लगवाने से परहेज करें
  • बच्चों के कार में खेलते हुए हमेशा उसके शीशे खोलकर रखें
  • कार की तय समय से सर्विस करवाएं, बाहर से एसेसरीज न लगवाएं

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ