Toyota का बड़ा 'खेल', बना दी सबसे सस्ती मल्टी पर्पज कार, ज्यादा सामान और सवारी लेकर सरपट दौड़ेगी
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Toyota Rumion: एसयूवी कार किसे पसंद नहीं होती, लेकिन इनकी ऊंची कीमत होने के चलते हर कोई इसे लेने में असमर्थ है। अब टोयोटा ने इसका हल निकाला है। कंपनी ने Maruti Ertiga की कीमत में Innova hycross की टक्कर की मार बना दी है। अब इस सेंगमेंट MG Hector Plus, Mahindra XUV 700, Isuzu D-Max, Tata Harrier और Hyundai Alcazar की जमीन खिसकने लगी है।
जानकारी के अनुसार इस नई कार का नाम है Toyota Rumion.टोयोटा ने अपनी इस धाकड़ एसयूवी को अब इंडिया में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। यह धांसू कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ऑप्शन मिलेगी। कार को अट्रैक्टिव लुक्स देने के लिए इसमें बड़े अलॉय व्हील दिए जाएंगे।

फाइल फोटो
यह 7-सीटर कार होगी और यह कंपनी की चौथी एमपीवी कार है। अनुमान है कि इस कार में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह जानदार इंजन 103 hp की पावर और 137 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कार में सेफ्टी के लिए एयरबैग, एबीएस और एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) जैसे फीचर्स मिलने का अनुमान है। बता दें ADAS से कार सड़क पर चलते समय खुद ही किसी खतरे, वाहन, वस्तु या व्यक्ति की मौजूदगी को भांप लेती है। इसके बाद ये ड्राइवर को अलर्ट भी करती है जिससे हादसों को टालने में मदद मिलती है। यह टेक्नोलॉजी रडार, कैमरा, सेंसर्स पर काम करती है।
Toyota Rumion में पहले पेट्रोल फिर सीएनजी वर्जन भी आने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार टोयोटा की यह Maruti की Ertiga पर बेस्ड होगी, जिससे इस कार की कीमत भी 10 लाख एक्स शोरूम प्राइस होने की उम्मीद जताई जा रही है।
यह धाकड़ कार फिलहाल ग्लोबल मार्केट में बेची जा रही है। फिलहाल कंपनी ने इंडिया में इसके लॉन्च की डेट और कीमत का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि इस कार को कंपनी सितंबर 2023 तक बाजार में पेश कर दे। Toyota Rumion कंपनी की मल्टी पर्पज व्हीकल (MPV) कार है। एमपीवी वो कार होते हैं जिनमें ज्यादा सामान, ज्यादा लोगों को लेकर आवाजाही की जा सके। आमतौर पर एमपीवी पांच और सात सीटर वाली गाड़ियां होती हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: