Toyota की नई कार लॉन्च, 15 Kmpl की माइलेज देगी यह लिमिटेड एडिशन MPV

Toyota Innova Hycross GX Limited Edition के डैशबोर्ड और गेट पर सॉफ्ट टच मिलेगा और इसमें पावर विंडो मिलेंगे। सीट ब्राउन और ब्लैक डुअल कलर है।

---विज्ञापन---

Toyota HyCross GX Limited Edition MPV: टोयोटा अपनी बिग साइज कारों में लग्जरी फीचर्स देता है। कंपनी ने अपनी Toyota HyCross का नया GX Limited Edition लॉन्च किया है। यह मल्टी पर्पज कार (MPV) है। जिसमें अधिक सवारियों के साथ ज्यादा सामान लेकर सफर कर सकते हैं। नई कार की शुरुआती कीमत 20.07 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी गई है। कार का टॉप मॉडल 20.22 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलेगा।

फ्रंट और रियर दोनों बंपरों पर सिल्वर पेंट

इस एसयूवी कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं। Toyota HyCross के इस एडिशन में फ्रंट ग्रिल पर क्रोम मिलेगा, जो इसे डैशिंग लुक्स देगा। इसके अलावा फ्रंट और रियर दोनों बंपरों पर सिल्वर पेंट दिया गया है। Toyota Innova Hycross GX Limited Edition के डैशबोर्ड और गेट पर सॉफ्ट टच मिलेगा और इसमें पावर विंडो मिलेंगे। कार की सीट में ब्राउन और ब्लैक डुअल टोन कलर है। सीटों को लॉन्ग रूट पर आरामदायक सफर देने के लिए डिजाइन किया गया है।

कार में माइल्ड हाइब्रिड मोटर

Toyota HyCross GX में 2 लीटर का धाकड़ इंजन मिलेगा। यह कार माइल्ड हाइब्रिड मोटर के साथ आएगी। इलेक्ट्रिक मोटर कार को एडिशन पावर देगी। कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा। यह कार 172 bhp की पावर और 205 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगी। कार में 15 Kmpl तक की माइलेज निकलेगी। हाईवे और इलेक्ट्रिक मोटर के साथ यह बढ़ सकती है।

कार में इलेक्ट्रोनिक पार्किंग ब्रेक

इस कार में सात और आठ दोनों सीट ऑप्शन मिलेंगे। इस कार में थ्री स्पोक स्टीयरिंग के साथ 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और LED लाइट मिलेंगी। कार में इलेक्ट्रोनिक पार्किंग ब्रेक, एयरबैग और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। इस कार में 170 kmph की माइलेज मिलेगी।  इस एसयूवी कार में 17 इंच के ट्यूबलेस टायर के साथ अलॉय व्हील का ऑप्शन होगा। कार को बेहद लग्जरी बनया गया है।

First published on: Nov 23, 2023 12:42 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें