---विज्ञापन---

Mahindra Thar Facelift की एंट्री जल्द! नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ होगी लॉन्च, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट

Mahindra Thar Facelift जल्द ही नए अंदाज में दस्तक दे सकती है. फाइनल टेस्टिंग के दौरान नजर आई नई थार में अपडेटेड डिजाइन, प्रीमियम केबिन, बड़े इंफोटेनमेंट सिस्टम और ADAS जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है.

---विज्ञापन---

भारतीय बाजार में ऑफ-रोड SUV की बता हो और Mahindra Thar का नाम न आए, ऐसा होना मुश्किल है. अपनी दमदार रोड प्रेजेंस और ऑफ रोडिंग क्षमता के कारण थार लंबे समय से युवाओं के बीच काफी पसंद की जाती है. अब महिंद्रा अपनी इस पॉपुलर SUV को नए अंदाज में लाने की तैयारी कर रही है. Mahindra Thar Facelift को हाल ही में भारतीय सड़कों पर फाइनल टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. टेस्टिंग के दौरान SUV पूरी तरह कैमोफ्लाइज्ड थी, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो नए मॉडल में डिजाइन से लकर केबिन और फीचर्स तक कई बदलाव दिखने को मिल सकते हैं.

डिजाइन में क्या बदलेगा?

Thar Facelift के डिजाइन में कंपनी बड़ी बदलाव करने की बजाय इसके मौजूदा रफ-टफ लुक को बरकरार  रख सकती है. SUV के फ्रेंट ग्रिल, LEd हेडलैंप्स और बंपर के डिजाइन में बदलाव देखने को मिल सकता है. इन अपडेट्स के बाद थार का फ्रंट लुक पहले से थोड़ा ज्यादा मॉडर्न और अग्रेसिव नजर आ सकता है.

---विज्ञापन---

नए अलॉय व्हील और कलर का भी मिल सकता है विकल्प

बाहरी डिजाइन में बदलाव यहीं तक सीमित नहीं रहने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के मुताबिक Mahindra Thar Facelift में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं. इसके अल्वा कंपनी नए कलर ऑप्शन भी पेश कर सकती है. हालांकि था का बॉक्सी डिजाइन और इसका आइकॉनिक रफ-टफ लुक पहले की तरह ही हने की उम्मीद है.

Image Credit- sudeepto_roy_suvro/Instagram

क्या केबिन में होगा कोई बदलाव

नई थार में सबसे ज्यादा बदलाव इसके केबिन में देखने को मिल सकते हैं. कंपनी मौजूदा मॉडल के मुकाबले इंटीरियर को ज्यादा प्रीमियम और आरामदायर बनाने पर ध्यान दे सकती है. इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और पूरी तरह डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है. इससे SUV का केबिन पहले से ज्यादा मॉडर्न नजर आ सकता है.

---विज्ञापन---

वेंटिलेटेड सीट्स और कनेक्टेड फीचर्स पर भी नजर

नई थार में वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं. इसके साथ बेहतर कनेक्टिविटी फीचर्स मिलने की उम्मीद है. ये ऐसे फीचर्स हैं जिनकी मांग मौजूदा समय में नई SUV खरीदने वाले ग्राहक करते हैं. अगर कंपनी इन्हें नए मॉडल में शामिल करती है तो था का केबिन पहले के मुकाबले ज्यादा आरामदायर और फीचर लोडेड हो सकता है.

सेफ्टी में ADAS की एंट्री संभव

सेफ्टी के मोर्चे पर भी Thar Facelift में कुछ नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसमें एडवास्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम यानी ADAS दे सकती है. इसके अलावा एयरबैग्स जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिल सकते हैं. हालांकि इन फीचर्स को लेकर कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

---विज्ञापन---

इंजन पर क्या अपडेट?

इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो नई थार में मौजूदा पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन को आगे बढ़ाया जा सकता है. इन इंजन क साथ मैनुअस और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलने की संभावना है. यानी फेसलिफ्ट में कंपनी SUV के मौजूदा पावरट्रेन सेटअप को ही जारी रख सकती है.

Mahindra Thar की पहचान सिर्फ इसके डिजाइन से नहीं, बल्कि इसकी ऑफ-रोड क्षमता से भी है. SUV की 4WD क्षमता इसे मुश्किल और उबड़-खाबड़ रास्तों पर चलने में सक्षम बनाती है. फेसलिफ्ट मॉडल में भी यह क्षमता बरकरार रहने की उम्मीद है. 

---विज्ञापन---

फाइनल टेस्टिंग में नजर आई नई थार

Mahindra Thar Facelift को फाइनल टेस्टिंग के दौरान देखा जाना इस बात का संकेत है कि कंपनी इसके लॉन्च की दिशा में आगे बढ़ रही है. हालांकि, लॉन्च टाइमलाइन, कीमत और फीचर्स को लेकर महिंद्रा की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. ऐसे में इन जानकारियों के लिए कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा.

ये भी पढ़ें- Upcoming Car Launch: तैयार में कर लें बजट! सितंबर-अक्टूबर में आ रही हैं ये कारें, देखें संभावित कीमत और लॉन्च डेट 

---विज्ञापन---

First published on: Sep 16, 2026 11:03 AM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola