हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वर्ल्ड चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम को टाटा का बड़ा तोहफा, हर खिलाड़ी को मिलेगी नई Sierra SUV

ICC महिला विश्व कप में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर टाटा पैसेंजर व्हीकल्स ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को सम्मानित करने का फैसला किया है. कंपनी हर खिलाड़ी को जल्द लॉन्च होने वाली टाटा सिएरा (Tata Sierra) का टॉप मॉडल गिफ्ट में देगी.

विज्ञापन
Tata का तोहफा

Tata To Gift New Sierra: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ICC महिला विश्व कप में शानदार जीत दर्ज कर देश का नाम रोशन किया है. इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए टाटा पैसेंजर व्हीकल्स ने खास फैसला लिया है. कंपनी ने ऐलान किया है कि वह टीम की हर खिलाड़ी को अपनी आने वाली नई एसयूवी टाटा सिएरा (Tata Sierra) का टॉप मॉडल गिफ्ट में देगी. यह वही मॉडल है जिसकी लॉन्चिंग अभी बाकी है और टीम इंडिया को इसका पहला बैच मिलने वाला है.

खिलाड़ियों की जज्बे को सलाम

टाटा मोटर्स ने कहा कि यह तोहफा महिला खिलाड़ियों की हिम्मत, संघर्ष और जज्बे को सलाम करने का एक तरीका है. कंपनी के मुताबिक, टीम इंडिया ने न केवल मैदान पर बल्कि अपने समर्पण और मेहनत से पूरे देश को प्रेरित किया है. सिएरा की यह सौगात इस बात की पहचान है कि उनकी मेहनत को हर कोई महसूस कर रहा है.

‘देश के लिए गौरव का पल’- शैलेश चंद्रा

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के एमडी और सीईओ, शैलेश चंद्रा ने इस मौके पर कहा, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे देश को गर्व महसूस कराया है. उनकी यात्रा यह दिखाती है कि दृढ़ संकल्प और विश्वास से कुछ भी हासिल किया जा सकता है. टाटा मोटर्स के लिए यह गर्व की बात है कि हम इन लीजेंड्स को एक और लीजेंड Tata Sierra भेंट कर रहे हैं. यह हमारी ओर से उनके जज्बे और देश को दिए गौरव के प्रति एक सम्मान है.

विज्ञापन

‘दो दिग्गज, एक जज्बा, अनगिनत प्रेरणाएं’

टाटा मोटर्स ने अपने बयान में कहा कि यह कदम सिर्फ एक उपहार नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा है. महिला क्रिकेट टीम की कहानी उन तमाम युवाओं को यह संदेश देती है कि मेहनत और आत्मविश्वास से कोई भी सपना साकार किया जा सकता है. कंपनी ने अपने बयान को बेहद खूबसूरत शब्दों में समेटा दो दिग्गज, एक जज्बा, अनगिनत प्रेरणाएं.

जल्द लॉन्च होगी नई Tata Sierra

टाटा की यह नई सिएरा SUV कंपनी की अगली बड़ी लॉन्चिंग मानी जा रही है. इसका अनावरण 25 नवंबर 2025 को किया जाएगा. आधुनिक डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और एडवांस फीचर्स से लैस यह एसयूवी टाटा के लिए एक नए दौर की शुरुआत साबित हो सकती है. अब महिला क्रिकेट टीम को इसका पहला एक्सक्लूसिव बैच मिलने वाला है, जो अपने आप में गर्व का पल है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Virat Kohli के बर्थडे पर जानें उनका लग्जरी कार कलेक्शन, बेंटले से लेकर लैम्बोर्गिनी तक की रफ्तार के बादशाह

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola