---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Virat Kohli के बर्थडे पर जानें उनका लग्जरी कार कलेक्शन, बेंटले से लेकर लैम्बोर्गिनी तक की रफ्तार के बादशाह

क्रिकेट के किंग विराट कोहली आज अपना बर्थडे मना रहे हैं. मैदान पर रिकॉर्ड तोड़ने वाले कोहली का लग्जरी कार कलेक्शन भी किसी सुपरस्टार से कम नहीं. उनके गैराज में बेंटले, लैम्बोर्गिनी, ऑडी जैसी करोड़ों की कारें खड़ी हैं. जानिए, किंग कोहली की इन लग्जरी कारों की कीमतें और खासियत.

---विज्ञापन---

Virat Kohli Car Collection: इंडियन क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. मैदान पर उनकी बल्लेबाजी जितनी क्लासिक और दमदार रही है, उतनी ही शानदार उनकी लाइफस्टाइल भी है. क्रिकेट में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाने वाले कोहली को लग्जरी कारों का भी जबरदस्त शौक है. दिल्ली के इस क्रिकेटर के गैराज में ऐसी कई करोड़ों की कारें हैं, जिन्हें देखकर कोई भी कार लवर दीवाना हो जाए. आइए विराट कोहली के बर्थडे पर जानते हैं उनके खास कार कलेक्शन के बारे में.

ऑडी कारों के सबसे बड़े फैन

विराट कोहली लंबे समय तक ऑडी इंडिया के ब्रांड एंबेसडर रहे हैं, और शायद यही वजह है कि उनके गैराज में ऑडी की कई शानदार कारें मौजूद हैं. उनके पास Audi R8 LMX और Audi R8 V10 Plus जैसी सुपरकारें हैं, जिनकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपये से ज्यादा है. इसके अलावा उनके पास Audi A8 L, Audi Q8, Audi RS 5, Audi Q7 और Audi S5 जैसी लग्जरी कारें भी हैं, जिनकी कीमत एक से दो करोड़ रुपये तक है.

---विज्ञापन---
इमजे सोर्स- Audi

बेंटले की शाही सवारी

विराट कोहली की गाड़ियों की लिस्ट में Bentley Flying Spur भी शामिल है, जो अपनी लक्जरी और रॉयल कम्फर्ट के लिए जानी जाती है. इस कार की कीमत 3 करोड़ रुपये से ज्यादा है. कहा जाता है कि कोहली अक्सर दिल्ली में इस बेंटले को खुद ड्राइव करते नजर आते हैं. उनके पास Bentley Continental GT भी है, जो करीब 4 करोड़ रुपये की लग्जरी कूपे कार है.

इमेज सोर्स-Man’s world india

लैम्बोर्गिनी की रफ्तार के दीवाने कोहली

क्रिकेट के मैदान पर आक्रामक अंदाज के लिए मशहूर विराट कोहली को तेज रफ्तार गाड़ियां भी बेहद पसंद हैं. उनके पास Lamborghini Aventador S है, जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपये से ज्यादा है. इस कार की स्पीड और स्टाइल दोनों ही इसे विराट के व्यक्तित्व से पूरी तरह मेल कराते हैं.

---विज्ञापन---

एस्टन मार्टिन की शान

विराट की गैराज में Aston Martin DB11 जैसी सुपर लग्जरी कार भी शामिल है. करीब 4 करोड़ रुपये की यह ब्रिटिश स्पोर्ट्स कार अपनी एलिगेंस और परफॉर्मेंस दोनों के लिए जानी जाती है. विराट इसे खास मौकों पर चलाते हैं और कई बार मुंबई की सड़कों पर यह कार फैंस को नजर भी आ चुकी है.

पोर्शा की पॉवरफुल मशीन

विराट कोहली के कलेक्शन में Porsche 911 Turbo S जैसी सुपरफास्ट कार भी है. 3.4 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाली यह कार स्पीड और स्टाइल दोनों का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है. यह कार महज कुछ सेकंड्स में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है.

---विज्ञापन---

बीएमडब्ल्यू और फेरारी की चमक भी गैराज में

किंग कोहली के पास BMW M5 जैसी हाई-परफॉर्मेंस सेडान भी है, जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है. वहीं, उनकी Ferrari 488 GTB तो किसी का भी दिल जीत ले. 4 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाली यह इटैलियन सुपरकार विराट की पसंद और स्टाइल दोनों को बखूबी दिखाती है.

रेंज रोवर और टोयोटा से भी खास लगाव

लग्जरी स्पोर्ट्स कारों के अलावा विराट कोहली के पास Range Rover Vogue एसयूवी भी है, जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है. यह कार उन्हें लंबे सफर और आरामदायक ड्राइव के लिए पसंद है. इसके अलावा उनके पास Toyota Fortuner भी है, जिसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये है और इसे वे अपने डेली यूज में इस्तेमाल करते हैं.

---विज्ञापन---
इमेज सोर्स-Audi

स्टाइल आइकन किंग कोहली

विराट कोहली न सिर्फ मैदान पर बल्कि मैदान के बाहर भी एक स्टाइल आइकन हैं. उनके कार कलेक्शन से साफ झलकता है कि उन्हें लग्जरी, स्पीड और क्लास का कितना शौक है. बेंटले, लैम्बोर्गिनी, ऑडी, फेरारी और एस्टन मार्टिन जैसी कारें उनकी मेहनत, जुनून और सफलता की कहानी खुद बयां करती हैं. आज उनके बर्थडे पर फैन्स सिर्फ उनके क्रिकेट नहीं, बल्कि उनके शानदार जीवन अंदाज का भी जश्न मना रहे हैं.

ये भी पढ़ें- विराट कोहली की वो 5 यादगार पारियां, जो कभी नहीं भूल पाएंगे फैंस, 2022 में पाकिस्तान को चटाई थी धूल

---विज्ञापन---
First published on: Nov 05, 2025 09:30 AM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola