Tata Sierra Booking: टाटा मोटर्स के लिए साल 2025 एक यादगार साल बनता दिख रहा है. कंपनी ने जिस SUV पर सबसे बड़ा दांव खेला था, वही अब उसकी सबसे बड़ी ताकत बनती नजर आ रही है. Tata Sierra की वापसी ने बाजार में ऐसा माहौल बनाया कि बुकिंग शुरू होते ही रिकॉर्ड टूट गए. पहले ही दिन 70 हजार से ज्यादा बुकिंग मिलना इस बात का साफ संकेत है कि भारतीय ग्राहक Sierraको लेकर कितने उत्साहित हैं.
पहले दिन बुकिंग का रिकॉर्ड
टाटा मोटर्स ने 16 दिसंबर से Sierra SUV की बुकिंग शुरू की थी और पहले ही दिन इसे 70,000 से ज्यादा बुकिंग मिल गईं. कंपनी ने खुद इस आंकड़े की पुष्टि की है. इसके अलावा करीब 1.35 लाख लोगों ने अपनी पसंद के वैरिएंट और फीचर्स की कॉन्फिगरेशन जमा कर दी है और बुकिंग की औपचारिकता पूरी करने की प्रक्रिया में हैं. यह रिस्पॉन्स टाटा के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है.
लॉन्च, कीमत और पोजिशनिंग
Tata Sierra को 25 नवंबर को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये से शुरू होकर 21.49 लाख रुपये तक जाती है. बुकिंग के लिए कंपनी ने 21,000 रुपये का टोकन अमाउंट रखा है. यह SUV टाटा कर्व से ऊपर पोजिशन की गई है और कंपनी के प्रीमियम पोर्टफोलियो को मजबूत करती है.
इंजन ऑप्शन और परफॉर्मेंस
नई जनरेशन की Tata Sierraमें कई इंजन विकल्प मिलते हैं. इसमें 1.5-लीटर GDi टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 158bhp की पावर और 255Nm का टॉर्क देता है और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है. इसके अलावा 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का विकल्प भी है, जो 105bhp और 145Nm जनरेट करता है. इसे 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड DCT के साथ लिया जा सकता है. डीजल पसंद करने वालों के लिए 1.5-लीटर चार सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो 116bhp और 260Nm का टॉर्क देता है. यह इंजन भी MT और DCT दोनों विकल्पों में उपलब्ध है. खास बात यह है कि Sierra में AWD ऑप्शन की भी घोषणा की गई है, जो टाटा की नई जनरेशन की गाड़ियों में पहली बार देखने को मिलेगा.
इंटीरियर और एडवांस फीचर्स
Sierra का केबिन डिजाइन काफी हद तक कर्व से मिलता-जुलता है, लेकिन इसमें टाटा की नई डिजाइन लैंग्वेज के कई नए एलिमेंट्स जोड़े गए हैं. इसमें ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट, 12-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम के साथ साउंड बार, HUD और नया सेंटर कंसोल दिया गया है. फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, लेवल-2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा और पावर्ड व वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें मिलती हैं. आइकॉनिक एल्पाइन रूफ को भी नए अंदाज में पेश किया गया है, जो अब फ्लैट ग्लास डिजाइन के साथ आती है.
डिजाइन और सेफ्टी फीचर्स
Tata Sierra का डिजाइन बॉक्सी सिल्हूट के साथ काफी दमदार दिखता है. इसमें अल्पाइन ग्लास रूफ, 19-इंच एलॉय व्हील्स, फुल-LED लाइटिंग, रियर स्पॉइलर और नई सिग्नेचर टाटा ग्रिल दी गई है. SUV छह एक्सटीरियर और तीन इंटीरियर कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. सेफ्टी के लिहाज से सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, स्टेबिलिटी प्रोग्राम और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंटिंग पॉइंट्स दिए गए हैं.
स्पेस और डायमेंशन
Sierra की लंबाई करीब 4.6 मीटर है, जबकि इसका व्हीलबेस 2.7 मीटर का है. इसका मतलब है कि यह SUV न सिर्फ दिखने में बड़ी है, बल्कि अंदर से भी काफी स्पेशियस है. यही वजह है कि Sierraकी वापसी को टाटा मोटर्स के लिए 2025 का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें- Tata Sierra टॉप वेरिएंट्स की भी कीमतें जारी, यहां जानें सभी मॉडल्स का प्राइज
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 hr agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
4 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
8 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines