6 लाख से कम कीमत में यह हैं फैमिली SUV, मिलेगी हाई माइलेज और बड़ा बूट स्पेस

Tata Punch में 1199 cc का दमदार इंजन है। इसमें 7-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले मिलती है। यह कार 86.63 bhp की अधिकतम पावर देती है।

Tata Punch Hyundai Exter SUV priced below Rs 6 lakh

SUV Rs 6 lakh

Tata Punch: कार मार्केट में मिड सेगमेंट SUV का बड़ा बाजार है। 6 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस से शुरू होने वाली यह एसयूवी दिखने में काफी अट्रैक्टिव होती हैं। इनमें बड़ा बूट स्पेस मिलता है। यह कारें सीएनजी इंजन ऑप्शन में भी अवेलेबल हैं। यह फैमिली कारें होती हैं। जिनमें एयरबैग, रियर सीट पर चाइल्ड एंकर समेत जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स होते हैं।  आइए इस खबर में आपको ऐसी ही कुछ गाड़ियों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

Hyundai Exter

यह हुंडई की मिड सेगमेंट कार है, जिसमें पेट्रोल और सीएनजी दोनों इंजन ऑप्शन आते हैं। यह कार शुरुआती कीमत 6 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में आती है। यह पांच सीटर एसयूवी कार है। जिसमें दो ट्रांसमिशन के साथ 1197 cc का दमदार इंजन मिलता है। कार में पांच वेरिएंट आते हैं। Hyundai Exter में 391 लीटर बूट स्पेस है। यह कार सीएनजी पर 27.1 km/kg तक की माइलेज देती है। जबकि मैनुअल पेट्रोल इंजन पर यह कार 19.4kmpl तक की माइलेज निकालती है। कार में 9 कलर हैं, यह अधिकतम 81.8 bhp की पावर देती है। इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम समेत धांसू सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

https://shorturl.at/yLM68

Tata Punch

कार का बेस मॉडल 6 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। यह कार सीएनजी और पेट्रोल दोनों वर्जन में आती है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन है। कार का सीएनजी इंजन 26.99km/kg तक की माइलेज देता है। यह कार चार वेरिएंट में आती है। कार में 1199 cc का दमदार इंजन है। इसमें 7-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले मिलती है। Tata Punch में 366 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। यह कार 86.63 bhp की अधिकतम पावर जनरेट करती है। यह कार 8 कलर ऑप्शन में आती है। इसमें 187 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जिससे टूटी सड़कों पर भी यह कार हाई परफॉमेंस देती है।

Nissan Magnite

यह कार दो ट्रांसमिशन में आती है। इसमें पेट्रोन इंजन मिलता है, जो 98.63 bhp की अधिकतम पावर जनरेट करता है। यह पांच सीटर एसयूवी कार है, जो 6 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलती है। कार में 999 cc का दमदार इंजन मिलता है। कार में टर्बो इंजन का भी विकल्प मिलता है। यह कार 336 लीटर बूट स्पेस के साथ आती है, यह फैमिली कार है, जिसे लॉन्ग रूट पर पूरे परिवार का सामान लेकर सफर कर सकते हैं। Nissan Magnite में इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल का फीचर मिलता है। यह कार हिल होल्ड असिस्ट के फीचर्स के साथ मिल रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ