हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Tata की कॉम्पैक्ट SUV कार, 3 इंजन ऑप्शन; कीमत 6.12 लाख से शुरू, जानें माइलेज

Tata की इस कार को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। इसमें छह एयबैग दिए आते हैं। कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है, ये पांच सीटर कार हाई माइलेज देती है।

विज्ञापन
tata punch

Tata Punch details in hindi: इन दिनों बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी गाड़ियों का क्रेज है, लोग किफायती दाम पर मिल रही इन ट्रेंडी कारों को खरीद रहे हैं। टाटा मोटर्स की इस सेगमेंट में एक धाकड़ कार है पंच। खास बात यह है कि यह कार पेट्रोल, सीएनजी और ईवी तीन इंजन ऑप्शन में अवेलेबल है। इस कार के सीएनजी वर्जन में पेट्रोल के मुकाबले रनिंग कॉस्ट कम पड़ती है। इस कार का बेस मॉडल 6.12 लाख रुपये (पेट्रोल) एक्स शोरूम में आता है। इसमें टच स्क्रीन सिस्टम और डिजिटल डिस्प्ले जैसे लग्जरी फीचर्स मिलते हैं।

Tata Punch को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग

Tata Punch को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। इसमें एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। ये कार 360 डिग्री कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर के साथ आती है, जिससे कार को संकरी जगहों में चलाना आसान है। कार में हिल होल्ड असिस्ट का फीचर मिलता है, जिससे इसे ढलान पर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसमें छह एयबैग दिए गए हैं, जो सड़क हादसे के दौरान चोटिल होने से बचाता है। इस कार एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) मिलता है। ये सिस्टम हादसों से बचाव के लिए अलर्ट जारी करता है।

 

Tata Punch देती है 26 की माइलेज 

इस कार का सीएनजी इंजन शुरुआती कीमत 7.22 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। वहीं, पंच ईवी का बेस मॉडल 11.83 लाख रुपये ऑन रोड पर मिल रहा है। इस कार में दमदार 1199 cc का इंजन ऑप्शन मिलता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों इंजन ऑप्शन आते हैं, बता दें ऑटोमैटिक सिस्टम में मैनुअल के मुकाबले लॉन्ग रूट पर कम थकान होती है। यह 5 सीटर कार न्यू जनरेशन फीचर्स के साथ आती है। इसके पेट्रोल पर 18.8 kmpl की माइलेज और सीएनजी पर 26.99 km/kg की माइलेज मिलती है।

विज्ञापन

 

Tata Punch 
Car Specifications
Price
Rs. 7.54 Lakh onwards
Mileage
18.8 to 26.99 kmpl
Engine 1199 cc
Safety
5 Star (Global NCAP)
Fuel Type Petrol & CNG
Transmission
Manual & Automatic
Seating Capacity 5 Seater

 

Tata Punch EV की स्पेसिफिकेशन और ड्राइविंग रेंज

यह सॉलिड कार 25kWh और 35 kWh दो बैटरी पैक में आती है। ये कार सिंगल चार्ज पर 421 km की ड्राइविग रेंज देती है। इसमें अलॉय व्हील और एलईडी लाइट मिलती है, जो इसके लुक्स को बढ़ाते हैं। ये पांच सीटर कार है जो डुअल कलर ऑप्शन में अवेलेबल है। इसमें सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और सीट बेल्ट रिमांइडर जैसे फीचर्स मिलते हैं। ये स्टाइलिश कार 16 इंच के टायर साइज के साथ आती है। इसके रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है, जो इसके इंटीरियर को हाई क्लास लुक देता है।

 

Tata Punch EV

विज्ञापन

 

Tata Punch में आते हैं ये तगड़े फीचर्स

  • कार में 7.0-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
  • यह कार डैशिंग लुक्स एलईडी डीआरएल मिलते हैं।
  • कार में ऑटो हेडलैंप और रेन सेंसिंग वाइपर आते हैं।
  • पंच में ऑटो हेडलैंप और कूल्ड ग्लोवबॉक्स दिया गया है।
  • क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल का भी ऑप्शन मिलता है।
  • बटन स्टार्ट, एलईडी टेल लैंप और पावर मिरर
  • प्रोजेक्टर हेडलैंप और रूफ रेल

 

किस महीने कितनी बिकी टाटा पंच

Tata Punch 
Monthly Sales
Month Sales No.
Jan 2024 17,978
Feb 2024 18,438
Mar 2024 17,547
Apr 2024 19,158
May 2024 18,949
Jun 2024 18,238

 

 

ये भी पढ़ें: 11 लाख शुरुआती कीमत में आते हैं SUV के ये 2 ऑप्शन, हाई माइलेज और शानदार फीचर्स

ये भी पढ़ें: Tata Nexon CNG आने से पहले पेट्रोल और डीजल वेरिएंट पर आया बंपर डिस्काउंट, 24 की माइलेज

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Hyundai Verna लेने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना को टक्कर देने वाली इस कार पर मिल रहा 1.45 लाख का डिस्काउंट

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola