---विज्ञापन---

ऑटो

Hyundai Verna लेने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना को टक्कर देने वाली इस कार पर मिल रहा 1.45 लाख का डिस्काउंट

Hyundai Verna को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है, ये कार 20 kmpl की माइलेज देती है। कार में हाई स्पीड के लिए 7 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, इसमें 528 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

Hyundai Verna comparision Volkswagen Virtus discounts: सेडान कार इंडिया में स्टेटस सिंबल हैं, पांच सीटर ये गाड़ियां हाई क्लास लुक और लग्जरी फीचर्स के साथ आती हैं। इस सेगमेंट में साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी हुंडई की एक स्मार्ट कार है Verna. बाजार में वरना का बेस मॉडल 11 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रही है। वरना को बाजार में Volkswagen Virtus टक्कर देती है। यहां बता दें कि Virtus पर कंपनी 1.45 लाख तक का भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही है। ये छूट 31 जुलाई 2024 तक ही लागू है। आइए आपको इन दोनों गाड़ियों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

Hyundai Verna को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग

इस कार में 1497 cc का पावरफुल इंजन मिलता है। यह हाई पावर इंजन तेज स्पीड के लिए 113 bhp की पावर और 144Nm का टॉर्क देता है। कार की लंबाई 4535 mm की है, जिससे ये स्मार्ट लुक देती है। कंपनी का दावा है कि यह कार 20.6 kmpl की माइलेज आसानी से निकाल लेती है। कार को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। कार में हाई स्पीड के लिए 7 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। यह फैमिली कार है, जिसमें लॉन्ग राइड के लिए 528 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

---विज्ञापन---

 

Hyundai Verna 
Car Specifications
Price
Rs. 13.64 Lakh onwards
Mileage
18.6 to 20.6 kmpl
Engine
1482 cc & 1497 cc
Safety
5 Star (Global NCAP)
Fuel Type Petrol
Transmission
Manual & Automatic
Seating Capacity 5 Seater

 

---विज्ञापन---

Hyundai Verna में आते हैं तगड़े फीचर्स

  • कार में 6 एयरबैग दिए गए हैं।
  • यह धांसू कार 210 kmph की टॉप स्पीड देती है।
  • Verna में 10.25 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
  • इसमें में वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स और टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम है।
  • कार में 2670 mm का व्हीलबेस है, जिससे कम जगह से इसे मोड़ना आसान
  • कार में क्रूज कंट्रोल और अलॉय व्हील दिए गए हैं।
  • ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 8 स्पीकर साउंड सिस्टम मिलता है।
  • तेज स्पीड को सपोर्ट करने के लिए कार में एरोडायनामिक फ्रंट शेप।

 

---विज्ञापन---

 

Volkswagen में 19 kmpl की माइलेज निकलती है

यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन में आती है। इस हाई क्लास लुक कार में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि ये कार 19 kmpl की हाई माइलेज देती है। इस हाई क्लास कार में स्पीड सेंसिंग डोर लॉक और ऑटो डिमिंग रियर व्यू मिरर जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। कार के बेस वेरिएंट की कीमत 11.55 लाख रुपये एक्स शोरूम है, इस पर कंपनी अब 1.45 लाख रुपये का डिस्काउंट दे रही। जिसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और अन्य छूट शामिल हैं।

---विज्ञापन---

 

Volkswagen Virtus 
Car Specifications
Price
Rs. 14.42 Lakh onwards
Mileage
18.45 to 20.66 kmpl
Engine
1498 cc & 999 cc
Safety
5 Star (Global NCAP)
Fuel Type Petrol
Transmission
Manual & Automatic
Seating Capacity 5 Seater

 

---विज्ञापन---

Volkswagen Virtus में सेफ्टी के लिए थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट दिया गया है। कार में हाई पिकअप के लिए 150 bhp की पावर जनरेट होती है। कंपनी अपनी इस कार में 7 कलर ऑप्शन ऑफर करती है। ये कार डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एलईडी टर्न इंडिकेटर्स के साथ मिलती है।

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

Volkswagen Virtus में आते हैं ये फीचर्स

  • कार में ऑटोमेटिक हेडलैंप और ब्लैक-आउट अलॉय व्हील इसके लुक्स को बढ़ाते हैं।
  • 6 एयरबैग और सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम दिया गया है।
  • कार में हाइट एडजस्टेबल को-ड्राइवर सीट और फुल लैदर अपहोल्स्ट्री दी गई है।
  • इसमें ओवरस्पीड वार्निंग अलर्ट और टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।
  • कार में स्टाइलिश हेडलाइट और बड़ी टेललाइट दी गई है।

 

---विज्ञापन---

 

ये भी पढ़ें: 11 लाख शुरुआती कीमत में आते हैं SUV के ये 2 ऑप्शन, हाई माइलेज और शानदार फीचर्स

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Tata Nexon CNG आने से पहले पेट्रोल और डीजल वेरिएंट पर आया बंपर डिस्काउंट, 24 की माइलेज

First published on: Jul 03, 2024 03:45 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola