हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नए स्पेशल एडिशन में लॉन्च हुई Tata Nexon, मिले ये नए धांसू फीचर्स, जानें लें कीमत

अगर आपर नई एसयूवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो टाटा की ये न्यू लॉन्च आपका ध्यान खींच सकती है. कंपनी ने Nexon का नया CAMO एडिशन लॉन्च किया है, जिसमें सिर्फ नया लुक ही नहीं बल्कि इंटीग्रेटेड डैशकैन और पैनोरेमिक समरूफ जैसा कई प्रीमियम फीचर्स मिलती है.

विज्ञापन
Tata Nexon का नया CAMO Edition लॉन्च.

त्योहारी सीजन के पहले टाटा ने अपनी सबसे पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV नेक्सन का नया Tata Nexon CaMo Edition भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरूआती एक्स शोरुम कीमत  9.99 लाख रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 13.94 लाख रुपये तक जाती है. इस स्पेशल एडिशन में कंपनी ने सिर्फ नए रंग ही नहीं दिए हैं, बल्कि ADAS, इंटीग्रेटेड डैशकैम और कई प्रीमियम फीचर्स भी जोड़े हैं.

कीमत और वेरिएंट

टाटा ने Nexon CAMO Edition की शुरुआत Creative CAMO Petrol MT वेरिएंट से की है, जिसकी एक्स शोरूम 9.99 लाख है. वहीं इस रेंज का सबसे महंगा वेरिएंट Fearless+ A PS CAMO Petrol DCA है, जिसकी कीमत 13.94 लाख है. कंपनी ने CAMO पैकेस में सिर्फ टॉप मॉडल तक सीमित नहीं रखा है बल्कि इसे कई वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया है, जिससे अलग-अलग बजट के ग्राहक इसे खरीद सकेंगे.

एड किए दो नए एक्सक्लूसिव कलर

कंपनी ने इस एडिशन में दो नए एक्सक्लूसिव कलर दिए हैं. पहला मुन्नार मिस्ट(Munnar Mist) जो गहरे हरे रंग में आता है और रोशनी के हिसाब से अपना शेड बदलता हुआ नजर आता है. दूसरी Coorg Cloud है जिसे मेटैलिक ग्रे सिल्वर फिनिश में पेश किया है. इसके अलावा एसयूवी के फ्रंट फेंडर पर Camo बैज भी दिया गया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-अगर ड्राइविंग लाइसेंस एक्सपायर्ड है तो बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानें कोर्ट ने क्या कहा और क्या हैं नियम

केबिन में भी मिलेगा नया लुक

इस कार के इंटिरियर में भी CAMO थीम की झलक देखने को मिलती है. फ्रंट सीटों के हेडरेस्ट पर CAMO पैटर्न वाली परफोरेशन दी गई है. हालांकि डैशबोर्ड और केबिन का बेसिक लेआउट पहले जैसा ही रखा गया है. ऊंचे वेरिएंट्स में पहले से ज्यादा प्रीमियम फीचर्स शामिल किए गए हैं.

विज्ञापन

ADAS और इंटीग्रेटेड डैशकैम की सुविधा

इस बार टाटा ने CAMO एडिशन में सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव नहीं किए हैं. कंपनी ने इसमें कई नए फीचर्स भी जोड़े हैं. कुछ वेरिएंट्स में 12.3 इंच का Harman टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. इस SUV में इंटीग्रेटेड डैशकैम भी दिया गया है, जो 360 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा के साथ काम करता है इसमें 256 जीबी का स्टोरेज सपोर्ट मिलता है.

सेफ्टी के लिए मिलेगा ADAS

इस एडिशन में 7 ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स वाला ADAS पैकेज भी दिया गया है. इससे ये स्पेशल एडिशन सिर्फ नए रंगों तक सीमित नहीं रहता बल्कि इसमें बेहतर सेफ्टी और मॉर्डन तकनीक चाहने वाले के लिए ऑप्शन भी मिलते हैं.

विज्ञापन

फीचर्स हाइलाइट

  • 12.3 इंच Harman टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • एम्बेडेड नेविगेशन
  • इंटीग्रेटेड डैशकैम
  • 360 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा
  • 7-फंक्शन ADAS पैकेज
  • वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
  • वॉयस असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ
  • JBL का 9-स्पीकर ऑडियो सिस्टम
  • वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी
  • 6 एयरबैग
  • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP)

ध्यान रहे कि सभी फीचर्स हर वेरिएंट में उपलब्ध नहीं होंगे. यह चुने गए वेरिएंट और पावरट्रेन के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं.

इंजन में नहीं हुआ कोई बदलाव

Tata Motors ने Nexon CAMO Edition के इंजन और मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया है. इसमें वही पेट्रोल, डीजल और CNG इंजन विकल्प मिलते हैं, जो रेगुलर Nexon में उपलब्ध हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- अब गाड़ियां खुद देंगी एक-दूसरे को खतरे का अलर्ट! क्या आपकी पुरानी कार और बाइक में भी लग सकेगा V2V सिस्टम?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola