Pure EV ePluto 7G Pro Electric Scooter Launch Price In India: इलेक्ट्रिक टू व्हीलर निर्माता प्योर ईवी ने भारतीय बाजार में अपने नए ePluto 7G Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश कर दिया है। प्योर ईवी ePluto 7G Pro कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर लाइन-अप में एक नया टॉप-स्पेक विकल्प है। चलिए इसकी कीमत और खासियतों पर एक नजर डालते हैं…

एक बार चार्ज करने पर चलेगा 150 KM

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.0 Kwh का बैटरी पैक दिया गाय है, जिसे 2.4KW एमसीयू के साथ 1.5KW की मोटर के साथ जोड़ा गया है। इसे सीएएन आधारित चार्जर के साथ पेश किया गया है। Pure EV को तीन अलग-अलग मोड में 100-150 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्मार्ट बीएमएस और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ 3.0 kWh AIS 156 सर्टिफाइड बैटरी मिलती है।

Pure EV ePluto 7G Pro Price

CEO ने क्या कहा?

रिपोर्ट के अनुसार, ईप्लूटो 7जी प्रो के लॉन्च के बारे में बात करते हुए कंपनी के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर और सीईओ रोहित वडेरा ने कहा, “हमारे सबसे अधिक बिकने वाले 7जी मॉडल का यह अपग्रेड वर्जन है। यह राइडल को बेहतर राइडिंग अनुभव प्रदान करेगा।

प्योर ईवी पहले से ही कई बाजारों में मौजूद है और इसका लक्ष्य वित्त वर्ष 2024 के अंत तक 300 से अधिक टचपॉइंट तक अपनी पहुंच का विस्तार करना है।

Pure EV ePluto 7G Pro Features

Pure EV ePluto 7G Pro Electric Scooter की क्या है कीमत?

कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक को भारत में मैट ब्लैक, ग्रे और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया है। इसकी कीमत 94,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है। इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग भी शुरू हो गई है और इसकी डिलीवरी इस महीने के अंत तक शुरू हो होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ