Petrol भरवाते हुए इन बातों का रखें ध्यान, वरना पड़ेगा पछताना; कार की सर्विस पर खर्च होंगे हजारों

कुछ पेट्रोल पंप पर फ्यूल चोरी के लिए मशीन की कोडिंग में छेड़छाड़ कर पहले ही नंबर सेट कर दिए जाते हैं। जिससे फ्यूल कम निकलता है। पेट्रोल की शुद्धता उसकी डेंसिटी से चेक करते हैं।

petrol pump cheating complaints, petrol pump tricks, things to know while filling fuel
विज्ञापन

Petrol pump cheating complaints details in hindi: क्या पेट्रोल पंप पर फ्यूल भरवाने के बाद आपकी कार भी तय किलोमीटर से कम चलती है? क्या आप भी 100, 200 या 500 राउंड फिगर में पेट्रोल भरवाते हैं? अगर हां तो आपके साथ धोखाधड़ी हो रही है। दरअसल, कई पेट्रोल कर्मचारी फ्यूल की चोरी करते हैं।

क्या होती है फ्यूल डेंसिटी?

दरअसल, Petrol Pump पर तेल भरवाते समय कर्मचारी आपका ध्यान मीटर पर ‘0’ देखने के लिए तो याद दिलाता है। लेकिन ये नहीं बताते की उस समय पंप पर फ्यूल डेंसिटी कितनी है। बता दें फ्यूल की शुद्धता उसकी डेंसिटी से पता चलती है। मिलावटी फ्यूल से आपके वाहन के इंजन पर दबाव पड़ेगा। उसके पार्ट्स जल्दी खराब होंगे और उसके सर्विस पर आने वाला खर्च बढ़ेगा।

Advertisment

कितनी होनी चाहिए फ्यूल डेंसिटी और कैसे चेक करें?

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार पेट्रोल डेंसिटी की 720-775 Kg/m3 रेंज तय है। जबकि डीजल की डेंसिटी 820-860 Kg/m3 होनी चाहिए। ये पेट्रोल पंप पर हर मशीन पर शो करती है। अगली बार जब कभी आप पेट्रोल या डीजल भरवाएं तो इसे जरूर चेक करें। इसके तय मानक से कम या ज्यादा होने पर संभव है कि पंप वाले फ्यूल में मिलावट कर रहे हों।

पेट्रोल पंप पर इन बातों का भी रखें ध्यान…

ऐसे होती है मिलावट की जांच

फ्यूल की डेंसिटी चेक करने के लिए उसकी कुछ बूंदें फिल्टर पेपर पर डालें। 2 मिनट में अगर फ्यूल उड़ जाए तो मतलब तेल सही है अगर पेपर पर निशान रह जाए तो उसमें मिलावट है। आप अपने साथ होने वाली किसी धोखाधड़ी का पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के टोल फ्री नंबर 18002333555 पर शिकायत कर सकते हैं।

विज्ञापन

99 का क्या है चक्कर

कुछ पेट्रोल पंप पर पेट्रोल चोरी के लिए मशीन की कोडिंग में छेड़छाड़ कर पहले ही नंबर सेट कर दिए जाते हैं। जैसे 100, 200, 500 आदि। जब कोई फ्यूल भरवाता है तो उसमें से 10 से 15 फीसदी तक कम फ्यूल निकलता है। इसलिए एक्सपर्ट कहते हैं कि आप odd नंबर जैसे 99 रुपये या 499 रुपये आदि का तेल डलवाएं। पेट्रोल पंप पर एक शिकायत बुक होती है, जिसमें लोग अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा स्थानीय पुलिस को भी शिकायत की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ