MG mid segment suv cars: MG अपनी गाड़ियों में सॉलिड बिल्ड क्वालिटी और हाई क्लास फीचर्स देता है। कंपनी की एक एसयूवी महज 10 लाख एक्स शोरूम प्राइस में मिल रही है। यह लुक्स और इंजन पावर में Hyundai Creta और Kia Seltos को टक्कर देती है। दरअसल, हम बात कर रहे है MG Astor की। यह कार 1349 cc से लेकर 1498 cc तक अलग-अलग इंजन ऑप्शन में अवेलेबल है।
दो ट्रांसमिशन और टर्बों इंजन
MG Astor में मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन ऑफर किए जाते हैं। कार शुरुआती कीमत 9.98 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर की जा रही है। कार में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलता है, जो सड़क हादसों से बचाने में मददगार है। इस कार में टर्बों चार्ज्ड इंजन का भी ऑप्शन है, जिससे सड़क पर हाई पावर मिलती है।
सनरूफ और हाई क्लास फीचर्स
MG Astor में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। यह कार 138bhp की पावर और 220Nm का टॉर्क देती है। कार में लेन-कीपिंग अलर्ट और एलईडी लाइट आती हैं। इस कार में पैरोनमिक सनरूफ दी गई है, यह सनरूफ सामान्य सनरूफ से थोड़ी बड़ी होती है और कार को हाई क्लास लुक देती है।
MG Astor में आते हैं ये फीचर्स
- डिपार्चर असिस्ट
- हाई-बीम असिस्ट
- ब्लाइंड-स्पॉट डिटेक्शन
- रियर पार्किंग सेंसर
- 488 लीटर का बड़ा बूट स्पेस
- कार में पांच ट्रिम आते हैं।
डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और वायलेस चार्जर
MG Astor में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है, इसमें रियर सीट पर एसी वेंट आते हैं। कार में वायरलेस चार्जर, थ्री सिलेंडर इंजन मिलता है। एमजी की इस धांसू कार में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसके टॉप वेरिंएट में अलॉय व्हील दिए गए हैं, कार का टॉप मॉडल 22.33 लाख रुपये ऑन रोड प्राइस में आता है।
ये भी पढ़ें: सिर्फ 57 मिनट में होती है चार्ज, सिंगल चार्ज पर 320 Km की रेंज, यह है Citroen की सस्ती इलेक्ट्रिक कार
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines