सिर्फ 57 मिनट में होती है चार्ज, सिंगल चार्ज पर 320 Km की रेंज, यह है Citroen की सस्ती इलेक्ट्रिक कार

Citroen eC3 का फ्रंट लुक बेहद डैशिंग लुक में आता है, एक बार फुल चार्ज होने पर यह कार करीब 320 Km तक चलती है। कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और फास्ट चार्जिंग ऑप्शन मिलता है, इसमें डुअल कलर ऑप्शन अवेलेबल है।

Citroen-eC3

Citroen-eC3

विज्ञापन

Citroen ev cars: लोग सस्ती इलेक्ट्रिक कार पसंद करते हैं, इसी सेगमेंट में एक कार है Citroen eC3. इस कार में किफायती कीमत के साथ स्टाइलिश लुक्स मिलते हैं। यह हाई पिकअप कार है, जो 6.8 सेकंड में 60kmph की स्पीड पकड़ लेती है। कार फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, फास्ट चार्जर से यह कार महज 57 मिनट में 80% तक चार्ज हो जाती है। वहीं, कार के साथ 15 amp का प्लग चार्जर मिलता है, जो इसे 10.5 घंटे में फुल चार्ज कर देता है।

विज्ञापन

14 कलर ऑप्शन और एडवांस फीचर्स 

Citroen eC3 का फ्रंट लुक बेहद डैशिंग लुक में आता है। एक बार में फुल चार्ज होने पर यह कार करीब 320 Km तक चलती है। यह कार ऑन रोड प्राइस 12.52 लाख रुपये में मिलती है, कार का टॉप मॉडल 14.31 लाख रुपये ऑन रोड प्राइस में आता है। कार में यंगस्टर्स को ध्यान में रखकर 14 कलर ऑप्शन ऑफर किए जा रहे हैं। Citroen eC3 में 10.2 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। यह कार ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में आती है।

हाई पावर और दमदार पिकअप

कार में रियर पार्किंग सेंसर और मैनुअल एसी का फीचर मिलता है। यह 5 सीटर कार है, जिसमें 29.2 kWh क्षमता वाली दमदार बैटरी पैक आता है। इस इलेक्ट्रिक कार में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट मिलती है। कार में फ्रंट माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो सड़क पर मैक्सिमम 56 बीएचपी की पावर और 143 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करती है।

विज्ञापन

 

इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज

कार में एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले की कनेक्टिविटी और डुअल फ्रंट एयरबैग मिलते हैं। इस कार में सेफ्टी के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल का फीचर मिलता है, इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें कीलेस एंट्री के साथ रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज जैसे सेफ्टी फीचर्स आते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ