33 की माइलेज, 4 लाख कीमत, Maruti की इस कार में आते हैं 7 वेरिएंट

Maruti Suzuki Alto K10 में थ्री सिलेंडर इंजन मिलता है, यह इंजन लॉन्ग रूट पर हाई परफॉमेंस देता है। कार में 66 bhp की पावर और 89 Nm का टॉर्क जनरेट होता है। कार में हाई पिकअप मिलता है, यह कार 5 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आती है।

Maruti Suzuki Alto K10

Maruti Suzuki Alto K10

विज्ञापन

Maruti cng cars: इंडियन कार बाजार में एंट्री लेवल गाड़ियां ज्यादा बिकती हैं, ये सस्ती गाड़ियां हाई माइलेज और एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ आती हैं। बाजार में मारुति सुजुकी की ऐसी ही एक कार है Maruti Suzuki ALTO. इस कार में सीएनजी का भी ऑप्शन आता है। कंपनी का दावा है कि यह कार CNG पर 31.59 km/kg तक की माइलेज देती है। इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम आता है, जो चारों पहियों को तेज स्पीड में कंट्रोल करने में मदद करता है।

Maruti Suzuki Alto price, Maruti Suzuki Alto mileage, auto news

विज्ञापन

मारुति की इस कार में मिलते हैं एडवांस सेफ्टी फीचर्स

मारुति सुजुकी की यह कार 60 लीटर के CNG सिलेंडर के साथ आती है, इसमें पेट्रोल पर 24.39 kmpl तक की माइलेज मिलती है। बाजार में इसके सात वेरिएंट (LXi, VXi, VXi+, VXi AGS, VXi+ AGS, और VXi CNG) ऑफर किए जा रहे हैं। कार के टॉप वेरिंएट में अलॉय व्हील मिलते हैं, इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल का फीचर मिलता है, यह फीचर कार को तेज स्पीड में अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में पलटने से बचाता है।

 

Maruti Suzuki Alto 800

Maruti Suzuki Alto 800

विज्ञापन

कार में 5 स्पीड ट्रांसमिशन आता है

Maruti Suzuki Alto K10 में थ्री सिलेंडर इंजन मिलता है, यह इंजन लॉन्ग रूट पर हाई परफॉमेंस देता है। कार में 66 bhp की पावर और 89 Nm का टॉर्क जनरेट होता है। यह हाई पिकअप कार है, कार में 5 स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। इसमें छह कलर ऑप्शन आते हैं।

Maruti Suzuki Alto K10 के फीचर्स

  • हैलोजन हेडलैंप और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
  • सिंगल-पीस ग्रिल और ट्यूबलेस टायर
  • स्टाइलिश टेल लाइट और स्पीड अलर्ट सिस्टम
  • सीट-बेल्ट रिमाइंडर और रियर पार्किंग सेंसर,
  • इंटीग्रेटेड स्पॉइलर और हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप
  • थ्री स्पोक स्टीयरिंग व्हील और राउंड शेप में एसी वेंट

ये भी पढ़ें: Toyota की ये कार दे रही Venue को टक्कर, 28 की माइलेज, कीमत 10 लाख से कम

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ