Toyota की ये कार दे रही Venue को टक्कर, 28 की माइलेज, कीमत 10 लाख से कम

Taisor में 8 कलर ऑप्शन अवेलेबल है, यह कार 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन दिए गए हैं। वहीं, Venue में 8.0 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 15 इंच के टायर साइज मिलते हैं।

Toyota Taisor

Toyota Taisor

Hyundai Venue VS Toyota Urban Cruiser Taisor: इन दिनों कॉम्पैक्ट एसयूवी की डिमांड है। बाजार में हुंडई की एक स्मार्ट कार है Venue. यह पांच सीटर कार है, जिसमें पेट्रोल इंजन आता है। इस कार को बाजार में Toyota Urban Cruiser Taisor टक्कर देती है। Taisor में कंपनी सीएनजी इंजन भी ऑफर कर रही है। आइए आपको इन दोनों गाड़ियों फीचर्स के बीच कंपैरिजन कर बताते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Venue में मिलता है पावरफुल इंजन

Toyota Urban Cruiser Taisor में 998 cc और 1197 cc इंजन ऑफर किया जा रहा है। वहीं, Venue में 998 सीसी से लेकर 1493 cc तक पावरट्रेन का ऑप्शन अवेलेबल है, यह कार शुरुआती कीमत 9.67 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। Taisor का बेस मॉडल 9.32 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रहा है। इसका सीएनजी इंजन 10.51 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जाता है।

Hyundai Venue में अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन

  • 8.0 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • कार की टॉप स्पीड 165 kmph और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
  • 15 इंच के टायर साइज और पावर ओआरवीएम
  • एलईडी हेडलाइट और टेललाइट
  • 360-डिग्री कैमरा और 82 bhp की पावर

विज्ञापन

Taisor में 8 कलर ऑप्शन अवेलेबल है

Taisor में 8 कलर ऑप्शन अवेलेबल है, यह कार 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि venue पेट्रोल वर्जन पर 23.4 kmpl तक की माइलेज देती है। टोयोटा का दावा है कि उसकी कार का सीएनजी वर्जन 28.5 km/kg तक की माइलेज आसानी से निकाल लेता है वहीं, कार पेट्रोल पर 20 kmpl तक की माइलेज देती है।

Toyota Taisor में ये फीचर्स

  • कार में 88 bhp की पावर और LED लाइट
  • 360 डिग्री कैमरा और एडजस्टेबल सीट ऑप्शन
  • सीट बेल्ट रिमांइडर और छह एयरबैग
  • यह कार हाई माइलेज के लिए 113 Nm का टॉर्क देती है।
  • ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
  • मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ