---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Maruti ने बढ़ाई अपनी इस SUV की कीमत, देती है 28 Kmpl की माइलेज, जानें डिटेल

Maruti Cars: मारुति सुजुकी ने अपनी धाकड़ SUV Grand Vitara की कीमत 30 हजार रुपये तक बढ़ाई है। अब इसका बेस सिग्मा वेरिएंट शुरूआती कीमत 10.70 लाख रुपये एक्स शोरुम पर मिलेगा। पहले यह 10.45 लाख रुपये का मिलता था। Maruti Grand Vitara में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है कंपनी ने 1 अप्रैल ने नए नियम लागू […]

---विज्ञापन---

Maruti Cars: मारुति सुजुकी ने अपनी धाकड़ SUV Grand Vitara की कीमत 30 हजार रुपये तक बढ़ाई है। अब इसका बेस सिग्मा वेरिएंट शुरूआती कीमत 10.70 लाख रुपये एक्स शोरुम पर मिलेगा। पहले यह 10.45 लाख रुपये का मिलता था।

Maruti Grand Vitara में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है

कंपनी ने 1 अप्रैल ने नए नियम लागू होने के बाद कीमतों में बढ़ोत्तरी की है। जानकारी के अनुसार Grand Vitara के डेल्टा वेरिएंट पर 25,000 रुपये जेटा और अल्फा वेरिएंट्स पर महज 2,000 रुपये का इजाफा किया गया है। Maruti Grand Vitara में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 103 bhp की पावर और 136 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – ये क्या? Suv या 4×4 कार नहीं, इंडिया में दोगुनी हो गई Connected Cars की बिक्री, जानें डिटेल 

5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है

इसमें CNG का भी ऑप्शन है। जो 87 bhp की पावर और 121.5Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। यह कार 27.97 KMPL की दमदार माइलेज देती है। वहीं, CNG में 26.6km/kg तक का माइलेज मिलता है। इसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरेमिक सनरूफ, एम्बीएंट लाइटिंग, वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और हेड-अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Apr 12, 2023 02:21 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola