Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ऑटो

नई कार लेने वालों के लिए खुशखबरी! इस महीने लॉन्च होंगी ये दमदार कारें, Audi से लेकर Duster तक लिस्ट में शामिल

मार्च 2026 कार खरीदने वालों के लिए बड़ा महीना साबित होने वाला है. इस महीने कई बड़ी कंपनियां अपनी नई और अपडेटेड कारें लॉन्च करने जा रही हैं. Audi की पावरफुल SUV से लेकर Renault Duster की वापसी और Toyota की नई इलेक्ट्रिक कार तक, ऑटो मार्केट में जबरदस्त हलचल देखने को मिलेगी. अगर आप नई कार लेने का सोच रहे हैं, तो इन लॉन्च पर नजर रखना जरूरी हो सकता है.

Author
Written By: Mikita Acharya Updated: Mar 11, 2026 09:28
मार्च 2026 कार बाजार के लिए खास महीना.

March 2026 New Car Launches: अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो मार्च 2026 आपके लिए बेहद खास महीना साबित हो सकता है. इस महीने भारतीय ऑटो बाजार में कई बड़ी कंपनियां अपनी नई और अपडेटेड कारें लॉन्च करने जा रही हैं. लग्जरी SUV से लेकर इलेक्ट्रिक कार और पॉपुलर SUV की वापसी तक, ग्राहकों को कई नए ऑप्शन मिलने वाले हैं. खास बात यह है कि इस महीने जिन कारों की एंट्री होने वाली है, उनमें पावरफुल परफॉर्मेंस, नई टेक्नोलॉजी और लंबी रेंज जैसी खूबियां देखने को मिलेंगी.

Audi SQ8 का डेब्यू

मार्च में लग्जरी कार खरीदने वालों के लिए ये अच्छी खबर हो सकती है. क्योंकि जर्मन कंपनी Audi 17 मार्च को भारत में अपनी नई परफॉर्मेंस SUV Audi SQ8 लॉन्च करने जा रही है. यह मॉडल Audi Q8 और Audi RS Q8 के बीच पोजिशन किया जाएगा. इसमें 4.0 लीटर का ट्विन-टर्बो V8 इंजन दिया गया है, जो लगभग 507bhp की पावर और 770Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी का दावा है कि यह SUV सिर्फ 4.1 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है, जो इसे बेहद पावरफुल बनाता है.

---विज्ञापन---

Renault Duster की वापसी

भारतीय बाजार में SUV पसंद करने वालों के लिए सबसे बड़ी खबर Renault Duster की वापसी है. फ्रेंच कंपनी Renault ने इस SUV को 2022 में भारत में बंद कर दिया था, लेकिन अब इसे नए अवतार में फिर से लॉन्च किया जा रहा है. नई डस्टर भी 17 मार्च को पेश की जा सकती है और इसकी डिलीवरी अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद है. शुरुआत में इसमें दो टर्बो पेट्रोल इंजन विकल्प मिलेंगे. पहला 1.0 लीटर टर्बो इंजन होगा जो करीब 100bhp की पावर देगा, जबकि दूसरा 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन लगभग 163bhp की ताकत पैदा करेगा. कंपनी आगे चलकर इसमें हाइब्रिड वर्जन भी ला सकती है, जिसे दिवाली के आसपास लॉन्च किए जाने की संभावना है.

Toyota Urban Cruiser Ebella की कीमत का खुलासा

इधर Toyota भी भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Toyota Urban Cruiser Ebella की कीमत का खुलासा करने की तैयारी कर रही है. यह कार असल में Maruti e Vitara का टोयोटा वर्जन मानी जा रही है. इसके जरिए कंपनी भारत के मास-मार्केट इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में मजबूत एंट्री करना चाहती है. इस इलेक्ट्रिक SUV में दो बैटरी विकल्प दिए जाएंगे. बड़ी बैटरी पैक के साथ कार करीब 543 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है, जबकि छोटे बैटरी पैक वाला वर्जन लगभग 440 किलोमीटर तक चलने में सक्षम होगा.

---विज्ञापन---

Skoda Kushaq का नया फेसलिफ्ट

चेक कार निर्माता Škoda Auto भी अपनी लोकप्रिय SUV Skoda Kushaq का अपडेटेड फेसलिफ्ट मॉडल लाने की तैयारी में है. नई कुशाक में डिजाइन में हल्के बदलाव, नया इंटीरियर और कुछ प्रीमियम फीचर्स जोड़े जा सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें पैनोरमिक सनरूफ और पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए मसाज फंक्शन जैसी सुविधाएं भी मिल सकती हैं, जो इस सेगमेंट में इसे और खास बना देंगी.

कुल मिलाकर देखा जाए तो मार्च 2026 भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए काफी रोमांचक रहने वाला है. लग्जरी SUV, इलेक्ट्रिक कार और पॉपुलर SUV के नए अवतार जैसी लॉन्चिंग से ग्राहकों के पास कई नए विकल्प होंगे.

ये भी पढ़ें- कार खरीदने वालों के लिए खुशखबरी! Maruti की कारों पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

First published on: Mar 11, 2026 09:16 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.