Creta-Sierra की बढ़ेगी टेंशन! आ गई नई Volkswagen Taigun, 8 गियर और धांसू सेफ्टी फीचर्स से लैस

Volkswagen ने अपनी पॉपुलर SUV Taigun को नए अवतार में पेश कर दिया है. नए डिजाइन, AI फीचर्स और दमदार इंजन के साथ यह SUV अब पहले से ज्यादा प्रीमियम बन गई है. जानते हैं इसकी हर डिटेल.

The new Taigun

नई Volkswagen Taigun लॉन्च. (Photo-volkswagen)

विज्ञापन

Volkswagen Taigun Launched: भारतीय SUV बाजार में मुकाबला लगातार बढ़ता जा रहा है और ऐसे में Volkswagen ने अपनी पॉपुलर टाइगुन को नए अवतार में पेश कर दिया है. कंपनी ने इसके फेसलिफ्ट मॉडल में कई बड़े बदलाव किए हैं, जिससे यह पहले से ज्यादा स्टाइलिश और फीचर-लोडेड बन गई है. हालांकि कीमतों का ऐलान अभी बाकी है, लेकिन नए अपडेट के साथ यह SUV फिर से चर्चा में आ गई है.

डिजाइन में दिखा नया अंदाज

नई टाइगुन का बेसिक डिजाइन पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन इसमें कई नए एलिमेंट्स जोड़े गए हैं. फ्रंट में अब इल्यूमिनेटेड Volkswagen लोगो और लाइट बार के साथ ग्रिल मिलती है, जो रात में काफी प्रीमियम लुक देती है. वहीं पीछे की तरफ फुल-विड्थ LED टेल लैंप और सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर दिए गए हैं.

विज्ञापन
(Photo-volkswagen)

नए कलर और लुक

कंपनी ने इसमें नए रंग जैसे Avocado Pearl और Steel Grey जोड़े हैं. साथ ही Wild Cherry Red, Candy White, Deep Black Pearl और Reflex Silver जैसे पुराने ऑप्शन भी मिलते रहेंगे. ग्लॉसी ब्लैक अलॉय व्हील्स इसकी स्पोर्टी अपील को और बढ़ाते हैं.

वेरिएंट्स की बढ़ी रेंज

अब टाइगुन में ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे. इसमें Comfortline, Highline, Highline Plus, Topline, GT Line, GT Plus Chrome और GT Plus Sport जैसे वेरिएंट्स दिए गए हैं, जिससे लोग अपनी जरूरत के हिसाब से मॉडल चुन सकते हैं.

(Photo-volkswagen)

फीचर्स में बड़ा अपग्रेड

नई टाइगुन में 25.65 सेमी का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम और 26.03 सेमी का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स भी जोड़े गए हैं.

विज्ञापन

AI वॉयस असिस्टेंट की सुविधा

इस बार कार में AI आधारित Hello Volkswagen वॉयस असिस्टेंट दिया गया है, जो नेविगेशन और रियल-टाइम अपडेट्स देने में मदद करता है. टॉप वेरिएंट्स में प्रीमियम इंटीरियर और नया अपहोल्स्ट्री भी देखने को मिलता है.

विज्ञापन

नया गियरबॉक्स और बेहतर ड्राइविंग

सबसे बड़ा बदलाव 1.0L इंजन के साथ नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स है, जिससे ड्राइविंग एक्सपीरियंस और माइलेज बेहतर होने की उम्मीद है. वहीं 1.5L इंजन में 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स पहले की तरह मिलता है.

(Photo-volkswagen)

सेफ्टी और कंफर्ट

सेफ्टी के मामले में टाइगुन पहले से ही मजबूत रही है. इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट और मल्टी-कोलिजन ब्रेकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसे Global NCAP से 5-स्टार रेटिंग भी मिल चुकी है.

विज्ञापन

इंजन में क्या है खास

इंजन ऑप्शन पहले जैसे ही रखे गए हैं. इसमें 1.0 लीटर और 1.5 लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन मिलते हैं. 1.0L इंजन 115 PS पावर और 178 Nm टॉर्क देता है, जबकि 1.5L इंजन 150 PS और 250 Nm टॉर्क जनरेट करता है.

किन गाड़ियों से होगा मुकाबला

अपडेट के बाद टाइगुन का मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Toyota Hyryder और Tata Sierra जैसी SUVs से होगा. नए फीचर्स और डिजाइन के साथ कंपनी ने इसे और ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनाने की कोशिश की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ