---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

406 टन की ट्रेन खींच गई ये SUV! लॉन्च से पहले ही किया कारनामा, देख रह जाएंगे दंग

क्या कोई SUV सच में ट्रेन खींच सकती है? इस सवाल का ऐसा जवाब इस नई SUV ने दिया है जो अब तक लॉन्च भी नहीं हुई. 406 टन वजनी ट्रेन को खींचकर इस गाड़ी ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया, वो भी बिना किसी बदलाव के.

---विज्ञापन---

MG Majestor SUV Pulls 406 Ton Train: SUV से ट्रेन खींचना सुनने में ही हैरान कर देने वाला लगता है, लेकिन JSW MG Motor India ने इसे सच कर दिखाया है.  MG Majestor नाम की SUV ने ऐसा कारनामा किया है, जिसने सीधे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बना ली.  खास बात यह है कि यह कोई मॉडिफाइड गाड़ी नहीं थी, बल्कि पूरी तरह स्टॉक SUV थी.  JSW MG Motor India की नई SUV MG Majestor ने Heaviest Train Pulled by an SUV on Rail का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.  कंपनी के मुताबिक, यह पहली बार है जब किसी SUV ने इतना भारी ट्रेन खींचने का कारनामा किया है. 

406 टन की ट्रेन को 300 फीट तक खींचा

इस SUV ने 406.4 टन वजनी ट्रेन को करीब 300 फीट तक खींचा.  यह रिकॉर्ड जम्मू-कश्मीर के काकापोरा और अवंतीपोरा के बीच ऑपरेशनल रेलवे ट्रैक पर बनाया गया.  गिनीज के लिए तय 400 टन और 100 फीट के मानकों को इसने आसानी से पार कर लिया. इस पूरे रिकॉर्ड अटेम्प्ट को ऑटोमोटिव और मोटरस्पोर्ट एक्सपर्ट्स की निगरानी में किया गया.  उन्होंने पुष्टि की कि ट्रेन को केवल SUV ने ही खींचा और इसमें कोई बाहरी मदद नहीं ली गई. 

---विज्ञापन---

कैसा था ट्रेन का कॉम्बिनेशन

इस ट्रेन में WAG-9HC लोकोमोटिव, पैसेंजर कोच और एक गार्ड कोच शामिल थे.  पूरे ट्रेन का वजन स्वतंत्र रूप से वेरिफाई किया गया, जो 406 टन निकला. 

बिना किसी बदलाव के इस्तेमाल हुई SUV

सबसे खास बात यह रही कि इस टेस्ट में इस्तेमाल की गई MG Majestor पूरी तरह स्टॉक मॉडल थी.  इसमें इंजन, ड्राइवट्रेन या ट्रैक्शन सिस्टम में कोई बदलाव नहीं किया गया था.  इसका मकसद गाड़ी की असली ताकत को परखना था. 

---विज्ञापन---

दमदार इंजन और परफॉर्मेंस

MG Majestor में 2.0 लीटर का ट्विन-टर्बो डीजल इंजन मिलता है, जो 215.5 PS की पावर और 478.5 Nm का टॉर्क देता है.  इतनी भारी ट्रेन को खींचते समय SUV की मूवमेंट कंट्रोल में और स्थिर बनी रही.  बता दें, MG Majestor में 4WD सिस्टम के साथ 10 ड्राइव मोड्स, ट्रिपल डिफरेंशियल लॉक, क्रॉल कंट्रोल, 219mm ग्राउंड क्लीयरेंस और 810mm वॉटर वेडिंग कैपेसिटी जैसे फीचर्स मिलते हैं.  साथ ही इसमें लेवल 2 ADAS टेक्नोलॉजी भी दी गई है. 

जानकारी के लिए बता दें, इस SUV की लॉन्चिंग जल्द होने वाली है और इसकी प्री-बुकिंग 41,000 रुपये में शुरू हो चुकी है.  पहले 3000 ग्राहकों को 5 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी, रोडसाइड असिस्टेंस और लेबर-फ्री सर्विस जैसे फायदे मिलेंगे. 

---विज्ञापन---

पहले भी बन चुके ऐसे रिकॉर्ड

भारत में पहले भी ऐसी ताकतवर गाड़ियों के कई रिकॉर्ड सामने आ चुके हैं.  जून 2025 में Tata Harrier.ev ने करीब 72,000 किलो वजनी भारतीय वायुसेना के C-17 ग्लोबमास्टर विमान को खींचकर सबको चौंका दिया था, वहीं इसी SUV ने 23 से 27 टन के WhAP 8×8 बख्तरबंद वाहन को भी आसानी से खींचकर अपनी क्षमता साबित की.  इससे पहले फरवरी 2025 में Tata Curvv ने 48,000 किलोग्राम वजनी Boeing 737 विमान को लगभग 100 मीटर तक खींचकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह बनाई थी.  वहीं, मार्च 2017 में Tata Hexa देश की पहली ऐसी UV बनी थी जिसने Boeing 737-800 विमान को खींचने का कारनामा किया था.

ये भी पढ़ें- आइकॉनिक Bajaj Pulsar 180 की धमाकेदार वापसी, जानें कितनी है कीमत?

---विज्ञापन---

First published on: Apr 10, 2026 12:18 PM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola