---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

बिना सीट बेल्ट लगाए नहीं चलेगी यह कार, महिंद्रा ने अपनी नई SUV ने दिया गजब का फीचर

Mahindra XUV 3XO में C शेप के DRLs और हेडलाइट्स दिए गए हैं, यह कार 17 इंच के अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर के साथ आती है। कार में 360 डिग्री कैमरा मिलता है, कार में पैनारोमिक सनरूफ है, जो इसे हाई क्लास लुक देती है।

---विज्ञापन---

Mahindra XUV 3XO Smart Features: लोग गाड़ी खरीदते हुए उसमें मिलने वाले सेफ्टी फीचर्स को प्रायोरिटी देते हैं। महिंद्रा ने अपनी सस्ती मिड सेगमेंट कार Mahindra XUV 3XO में गजब का स्मार्ट फीचर दिया है। अब तक आपने सीट बेल्ट रिमाइंडर के बारे में जरूर सुना होगा। इस फीचर में कार में बेल्ट न लगाने पर बीप की आवाज में अलर्ट मिलता है। अब महिंद्रा अपनी कार में नया फीचर लाई है, जिसमें बिना सीट बेल्ट लगाए ड्राइवर के कार चलाने पर उसके पहिए खुद ब खुद जाम हो जाएंगे और वह आगे ही नहीं बढ़ेगी।

---विज्ञापन---

XUV 3XO में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग

Mahindra XUV 3XO के टॉप वेरिएंट में यह फीचर मिलता है। इसके अलावा नई XUV 3XO में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग दिए गए हैं, दो एयरबैग आगे ड्राइवर केबिन और चार पीछे लगाए गए हैं। यह कार एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) के साथ आती है, यह सिस्टम सेंसर से चलता है और आपकी कार के नजदीक किसी वाहन या व्यक्ति के आने पर अलर्ट जारी करता है।

---विज्ञापन---

कार में 360 डिग्री कैमरा और पैनारोमिक सनरूफ

Mahindra XUV 3XO में कंपनी अलग-अलग 1197cc से लेकर 1497 cc का इंजन ऑफर कर रही है। यह कार शुरुआती कीमत 7.49 लाख रुपए एक्स शोरूम में आती है। इस न्यू जनरेशन कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन दिए गए हैं। इस दमदार कार में 360 डिग्री कैमरा मिलता है। यह हाई क्लास इंटीरियर के साथ आने वाली कार पैनारोमिक सनरूफ के साथ दी जा रही है।

17 इंच के अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर

Mahindra XUV 3XO में C शेप के DRLs और हेडलाइट्स दिए गए हैं। यह कार 17 इंच के अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर के साथ आती है। कंपनी दावा करती है कि यह कार 21.2 kmpl तक की माइलेज आसानी से निकाल लेती है। यह पांच सीटर कार है, जिसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 2.75 लाख में मिल रही Hyundai I20, Alto की कीमत 2.85 लाख

ये भी पढ़ें: 13 कलर, 21 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज, 58 की माइलेज देता है Suzuki का ये स्कूटर

First published on: May 25, 2024 02:43 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola