---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

13 कलर, 21 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज, 58 की माइलेज देता है Suzuki का ये स्कूटर

Burgman Street 125 में 5.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसमें स्टाइलिश एप्रन-माउंटेड हेडलाइट आती है। स्कूटर में कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम है, जो दोनों टायरों को कंट्रोल करने में मदद करता है।

---विज्ञापन---

Suzuki Scooters under 1 lakhs details in hindi: सुजुकी अपने टू व्हीलर में अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन और डिफरेंट लुक देता है। इसी कड़ी में कंपनी का एक स्मार्ट स्कूटर है Suzuki Burgman Street 125. यह पेट्रोल स्कूटर फैमिली के लिए चौड़ी और आरामदायक सीट के साथ आता है। इसका फ्रंट लुक बेहद बोल्ड बनाया गया है। आइए आपको इस स्कूटर के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

Suzuki Burgman Street 125

स्कूटर में 3 वेरिएंट और हाई पावर

Burgman Street 125 में किताबें, लैपटॉप, हेलमेट और अन्य सामान रखने के लिए 21.5 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज मिलता है। यह स्कूटर 124 cc के पावरफुल इंजन के साथ ऑफर किया जा रहा है। कंपनी अपने इस स्कूटर में 3 वेरिएंट ऑफर कर रही है। इसका धाकड़ इंजन 8.5 bhp की पावर पर 6750 rpm और 10 Nm के टॉर्क पर 5500 rpm जनरेट करता है, जिससे स्कूटर को हाई स्पीड मिलती है और यह हाई माइलेज देता है।

---विज्ञापन---
Suzuki Burgman Street 125,Suzuki scooter, scooters under 1 lakhs

Suzuki Burgman Street 125

Burgman Street 125 में 5.5 लीटर का फ्यूल टैंक

सुजुकी का दावा है कि ये स्कूटर 58.5 kmpl तक की माइलेज निकाल लेता है। यह स्कूटर शुरुआती कीमत 94735 रुपये एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर किया जा रहा है। Burgman Street 125 में 5.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसमें स्टाइलिश एप्रन-माउंटेड हेडलाइट आती है। स्कूटर में कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम है, जो दोनों टायरों को कंट्रोल करने में मदद करता है।

Burgman Street में मिलते हैं ये फीचर्स

  • अलॉय व्हील और डिजिटल कंसोल
  • स्कूटर की सीट हाइट 780 mm की है
  • सिंगल सीट और 13 कलर ऑप्शन
  • टॉप मॉडल 1.36 लाख ऑन रोड में आता है
  • आगे डिस्क ब्रेक और रियर टायर में ड्रम ब्रेक
  • स्पीडोमीटर और सिंपल हैंडलबार
  • एग्जॉस्ट पर हीटशील्ड लगी हुई मिलती है।
  • स्कूटर का कुल वजन 110 kg का वजन है।

ये भी पढ़ें: 65 kmpl की माइलेज, 70 हजार कीमत, ये हैं पावरफुल इंजन वाली बेस्ट बाइक्स

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: KTM को टक्कर देती है Yamaha की यह बाइक, 115 Kmph की टॉप स्पीड और 45 की माइलेज

---विज्ञापन---

First published on: May 25, 2024 11:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola