2.75 लाख में मिल रही Hyundai i20, Alto की कीमत 2.85 लाख

Maruti Alto K10 में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों इंजन ऑप्शन आते हैं, यह क्यूट कार 5 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ मिलती है। इसमें सेफ्टी के लिए एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।

tata tiago interior

tata tiago interior

विज्ञापन

Old cars under 3 lakhs: इंडिया में एंट्री लेवल पुरानी गाड़ियों की हाई डिमांड है। मिडिल क्लास लोग 3 से 5 लाख तक कीमत की पुरानी कार ज्यादा खरीदते हैं। इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी की wagon r और हुंडई की i20, Santro Xing लोगों की पहली पसंद हैं। यह दोनों पांच सीटर कार हैं और यह गाड़ियां लॉन्ग रूट पर हाई माइलेज देती हैं। कई वेबसाइट पुरानी गाड़ियों को सस्ते दामों पर ऑफर करती हैं। आइए आपको बाजार में मिल रही ऐसी ही कुछ गाड़ियों के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

2.75 लाख में Hyundai i20

Hyundai i20 Magna का यह 2012 मॉडल है, इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह कार लगभग 10000 किलोमीटर तक चली है। यह मैनुअल ट्रांसमिशन में है और हरियाणा के नंबर पर रजिस्टर्ड है। आप इस कार को Spinny की वेबसाइट पर खरीद सकते हैं। वेबसाइट पर यह कार 2.75 लाख रुपये में लिस्टेड है। कार को आप हर महीने 7412 रुपये किस्त पर भी ले सकते हैं। इस लोन स्कीम में आपको 55000 रुपये डाउन पेमेंट देना होगा। यह लोन अमाउंट तीन साल के लिए होगा, जिस पर 10 फीसदी ब्याज दर लगेगा।

पुरानी Alto की कीमत 2.85 लाख

truevalue पर पुरानी Maruti Alto K10 VXI 2.85 लाख में मिल रही है। यह कार 2017 मॉडल और पेट्रोल इंजन में है। वेबसाइट के अनुसार यह कुल 93459 km तक चली है। इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। यह 1st Owner कार दिल्ली नंबर पर रजिस्टर्ड है, यह ग्रे कलर में है और आप इसे EMI पर भी ले सकते हैं।

Tata Tiago

विज्ञापन

रेड कलर की Tata Tiago 4.95 लाख में

यह कार 2020 मॉडल है, इसमें पेट्रोल इंजन दिया गया है। Olx के अनुसार यह कार 4500 किलोमीटर तक चली है। इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। यह 1st Owner कार है। टाटा की यह कार नोएडा एक्सटेंशन में है और यूपी नंबर पर रजिस्टर्ड है। टाटा की इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम आता है। इसमें क्रूज कंट्रोल का फीचर भी दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ