Mahindra XEV 9e: महिंद्रा ने हाल ही में अपनी दो जबरदस्त लुक्स वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियां Mahindra XEV 9e और Mahindra BE 6e लॉन्च की हैं। हालांकि इनकी डिलीवरी कंपनी 2025 में करेगी, लेकिन इनकी एक झलक के ही लोग दीवाने हो गए हैं। इनके न्यू जनरेशन फीचर्स के चलते इन गाड़ियों ने यंगस्टर्स को अपना दीवाना बना दिया है। दरअसल, कंपनी अपनी इस कार में एंबिएंट लाइटिंग दे रही है, जिसमें इसके फ्रंट और टेलाइट पर ये कार में चल रहे म्यूजिक के साथ ब्लिंक होती है।
इन एंबिएंट लाइट को राइडर अपनी पसंद के अनुसार इसके कलर्स चेंज कर सकता है। सोशल मीडिया पर इसकी कई वीडियो वायरल हो रही हैं, जिसमें लोग कार के इस फीचर को पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा कार में 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐपल कार प्ले, ऑटो अडजस्टिंग हेडअप डिस्प्ले विजन, मल्टीपल ड्राइव मोड और कनेक्टेड कार जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें: नई CNG कार खरीदने के बाद ये 5 गलतियां पड़ सकती है भारी!
बोल्ड फ्रंट लुक और बड़ा बूट स्पेस
Mahindra XEV 9e की लंबाई 4789 एमएम और ग्राउंड क्लियरेंस 207 एमएम का है, जिससे ये गाड़ियां कम जगहों और टूटी सड़कों पर आसानी से चलाई जा सकती हैं। जानकारी के अनुसार इन धाकड़ एसयूवी में 195 लीटर का फ्रंक स्पेस और 663 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। यहां बता दें कि Mahindra BE 6e की लंबाई 4371 एमएम और बूट स्पेस 455 लीटर का है, जिससे इसमें ज्यादा सामान रखकर लंबे रूट पर आसानी से सफर कर सकते हैं।
Mahindra XEV 9e की कीमत
कंपनी Mahindra XEV 9e को शुरुआती कीमत (एक्स शोरूम प्राइस) 21.90 लाख रुपये में ऑफर कर रही है। वहीं, Mahindra XEV BE 6e को कंपनी (एक्स शोरूम प्राइस) 18.90 लाख रुपये में ऑफर कर रही है। कार में 19 और 20 इंच के अलॉय व्हील का ऑप्शन मिलेगा। इन गाड़ियों में 59 kWh और 79 kWh तक का बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी का ऐसा दावा है कि फास्ट चार्जर से ये गाड़ियां महज 20 मिनट में 20 से 80 पर्सेंट तक चार्ज हो जाती हैं।
ये भी पढ़ें: Hyundai की ये SUV क्रैश टेस्ट में हुई पास, मिल गई 5 स्टार रेटिंग
संबंधित खबरें
Honda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
17 hrs agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
19 hrs agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
20 hrs agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 day agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 day agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
1 day agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
2 days agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines