Armada, Cult, या Rex क्या होगा नई Mahindra Thar 5-door का नाम, इन 7 नामों में बना है सस्पेंस, जानिए डिटेल

Mahindra Thar 5-Door name deatils in hindi: इसमें 2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन ऑफर किया जाएगा।

Mahindra Thar 5-door name revealed soon Armada Mahindra Thar 5-door launch Mahindra Thar 5-door price mahindra thar 5-door interior

Mahindra Thar 5-door

विज्ञापन

Mahindra Thar 5-Door name deatils in hindi: महिंद्रा की 5 डोर थार का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इसमें ताजा अपडेट है कि कंपनी ने इसके लिए सात नाम ट्रेडमार्क के लिए भेजे हैं। इनमें से कौन सा नाम रखा जाएगा इस बारे में तो अभी कंपनी ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है। वेबसाइट कार देखो के अनुसार Mahindra ने Armada, Cult, Rex, Roxx, Savannah, Gladius और Centurion के नाम ट्रेडमार्क के लिए भेजे हैं। अनुमान है कि इसमें से Armada नाम रखा जा सकता है। बाकी नामों को कंपनी इसके वेरिएंट के लिए यूज कर सकती है।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Mahindra Thar 5-Door

विज्ञापन

3 डोर थार में यह है परेशानी 

Mahindra Thar 5-door साल 2024 में लॉन्च होगी। फिलहाल इसकी टेस्टिंग चल रही है। आए दिन सोशल मीडिया पर इसकी फोटो वायरल होती हैं। 3 डोर थार में रियर सीट में बैठने में दिक्कत, बूट स्पेस नहीं होने से लोग लंबे समय से इस नई 5 डोर थार की डिमांड कर रहे हैं। बीते 18 दिसंबर को इन नामों के लिए आवेदन किया गया है। कंपनी की यह एसयूवी कार 2 व्हील ड्राइव और 4 व्हील ड्राइव दोनों ऑप्शन में ऑफर की जाएगी। 4 व्हील ड्राइव को खास तौर पर पानी, पहाड़ और रेत पर चलने के लिए बनाया गया है।

एसयूवी में मिलेगा 6 स्पीड गियरबॉक्स

Mahindra Thar 5-door 2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन के साथ आएगी। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलेंगे। इस कार की कीमत 15 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी जा सकती है। कंपनी की यह 5 सीटर कार होगी, जिसमें सभी एलईडी लाइट मिलेंगे। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा। इसमें डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल और एयर बैग दिए गए हैं।  कार में हिल होल्ड असिस्ट का सेफ्टी फीचर्स है। यह एसयूवी 10.25 इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ ऑफर की जाएगी। कार में बच्चों की सेफ्टी के लिए रियर सीट पर ISOFIX चाइल्ड सीट दिया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ