एक ओवर में 6 छक्के लगाना है वैभव सूर्यवंशी का सबसे बड़ा सपना, खास VIDEO में खोले दिल के राज

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने कुछ महीनों पहले ही अपने T20I करियर की शुरुआत की है. अब वैभव ने बताया कि T20I में उनका सबसे बड़ा सपना क्या है और वह कौन सी उपलब्धियां हासिल करना चाहते हैं.

vaibhav sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में बन सकती है जगह (Image: ANI)

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया में जगह बनाने में सफल हुए हैं. वह भारतीय T20I टीम का अहम हिस्सा बन चुके हैं और उन्हें टीम इंडिया का फ्यूचर स्टार माना जा रहा है. हर कोई वैभव के बारे में अच्छे से जानना चाहता है और यह पता करना चाहता है कि क्रिकेट के मैदान पर वह कौन-कौन सी उपलब्धियां हासिल करना चाहते हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज से पहले वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि उनका सबसे बड़ा सपना क्या है.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने बताया अपना सबसे बड़ा लक्ष्य

स्टार स्पोर्ट्स ने हाल ही में वैभव सूर्यवंशी का इंटरव्यू किया. इसी बीच उन्होंने वैभव के सामने ब्लाइंड रैंकिंग में 6 अलग-अलग उपलब्धियां रखीं और उनसे पूछा कि वह किस उपलब्धि को किस स्थान पर रखना चाहेंगे. वैभव ने इसी बीच अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकता एक ओवर में 6 छक्के जड़ने को बताया. वैभव ने साफ कर दिया कि यह उनके T20I करियर का सबसे बड़ा सपना है. उन्होंने दूसरे स्थान पर T20I इतिहास के सबसे तेज शतक को रखा. वह यह रिकॉर्ड भी अपने नाम करना चाहते हैं. नीचे वैभव द्वारा की गई रैंकिंग दी गई है:

विज्ञापन
  1. एक ओवर में 6 छक्के जड़ना.
  2. T20I इतिहास का सबसे तेज शतक लगाना.
  3. इतिहास का सबसे लंबा छक्का जड़ना.
  4. T20I में भारत के लिए सबसे अधिक शतक.
  5. आखिरी गेंद पर टीम को मैच जिताना.
  6. एक ऐसा ऐतिहासिक कैच लेना, जो क्रिकेट इतिहास का हिस्सा बन जाए.

ये भी पढ़ें:- IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर होंगे प्लेइंग 11 से बाहर? अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन कर सकते हैं पहले T20I में ओपनिंग

वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ मिलेगा मौका?

वैभव सूर्यवंशी को अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला था. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ओपनिंग करती नजर आई. हालांकि, एशियन गेम्स में वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग 11 का हिस्सा बने और उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग की. संजू सैमसन नंबर 3 पर खेले और इस चेंज के चलते बल्लेबाजी क्रम में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले. हालांकि, वैभव का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. वह एशियन गेम्स में खेले 2 मैचों में सिर्फ 53 रन बनाने में सफल रहे थे.

विज्ञापन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर यानी आज से 5 मैचों की T20I सीरीज शुरू होने जा रही है. सभी के मन में सवाल है कि वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिलेगा या नहीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैभव पहला T20I नहीं खेलेंगे. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग कर सकते हैं. गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में संकेत दिए थे कि सीरीज में लगातार रोटेशन किया जाएगा. ऐसे में वैभव को कुछ मैचों के बाद प्लेइंग 11 में जगह बनाने का मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ