Mahindra Vision SXT concept unveiled: महिंद्रा एंड महिंद्रा हर साल 15 अगस्त पर कार लवर्स के लिए कुछ खास लेकर आता है। इस साल कंपनी ने अपनी Vision SXT कॉन्सेप्ट पर बनी गाड़ियों को शोकेस किया है। ये कार इंडिया में कंपनी का डंका बजाने वाले उसके Thar मॉडल से एक कदम आगे हैं। आइए आपको एक-एक कर इनके बारे में बताते हैं।
दरअसल, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी 4 नई SUV पेश की हैं, जल्द ये बाजार में उपलब्ध होंगी। हालांकि कंपनी ने अभी इनकी लॉन्च डेट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। कंपनी ने जो कार शोकेस की हैं वे है Mahindra Vision T, Vision SXT, Vision S और नेक्स्ट जेनरेशन Bolero.
Maruti Ertiga और Hyundai Creta की बढ़ेगी चुनौती
ये सभी कॉन्सेप्ट गाड़ियां हैं, इनके ओरिजनल मॉडल में पेश की गई कारों से मामूली अंतर हो सकता है। ये सभी एसयूवी हैं, जो बाजार में पहले से मौजूद maruti ertiga और hyundai creta को चुनौती देंगी। बता दें महिंद्रा एंड महिंद्रा की ये चारों नई गाड़ियां NU.IQ प्लेटफॉर्म पर बनी हैं, जिससे ये सड़क पर अधिक पकड़ और आरामदायक सफर का अहसास देंगी। कंपनी ने अपनी इन गाड़ियों को देश की फ्यूचर कार बताया है।
फ्रंट में बॉक्सी लुक और रियर में पिकअप ट्रक जैसा केबिन
एक नजर इन नई गाड़ियों के फीचर्स और लुक पर डालें तो ये सभी हाई एंड और फ्रंट से बॉक्सी लुक गाड़ियां हैं। यहां बता दें कि 2024 में कंपनी ने अपनी Thar.e कॉन्सेप्ट को पेश किया था, जो पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार है। नई गाड़ियां Thar.e से भी एक कदम आगे हैं। कंपनी के अनुसार Vision.SXT में रियर सीट के पीछे पिकअप ट्रक जैसा केबिन है। जिससे आप ज्यादा सामान लेकर लंबे टूर पर जा सकते हैं।
19 इंच के व्हील और L-शेप की स्टाइलिश हेडलाइट्स
महिंद्रा ने अपनी Bolero का नया वर्जन भी पेश किया है, जो हाईटेक फीचर्स और नए लुक के साथ मिलेगा। वहीं, Mahindra Vision S में युवाओं को ध्यान में रखकर सीधी लाइनें दी गई हैं। ये डिजिटल गाड़ी ट्विन पीक्स के साथ आएगी। महिंद्रा ने अपनी नई गाड़ियों में L-शेप की स्टाइलिश हेडलाइट्स पार्किंग सेंसर, फॉग लैंप, ऑफ-रोडिंग कैपेबिलिटी जैसे हाई टेक फीचर्स दिए हैं। इतना ही नहीं इन एसयूवी में बड़े 19 इंच के व्हील मिलेंगे जो इन्हें धांसू लुक देंगे।
पहाड़ों पर चलाना आसान, जबरदस्त होगा ग्राउंड क्लीयरेंस
महिंद्रा की नई विजन गाड़ियां न्यू जनरेशन कार हैं। इनमें डिजाइन को स्पोर्टी लुक दिया गया है। इनमें टच स्क्रीन और डिजिटल फीचर्स हैं, जो सफर को आसान और आरामदायक बनाते हैं। ये गाड़ियां खासतौर पर रेत, पानी और पहाड़ों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी की नई विजन गाड़ियों की लंबाई 4 मीटर की है, जिससे इन्हें कम जगह से मोड़ना आसान होगा।
ये भी पढ़ें: बस 300 लोग ही खरीद पाएंगे महिंद्रा की यह अनोखी गाड़ी, 30 लाख की कीमत में बनेंगे Batman!
संबंधित खबरें
दिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
17 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
19 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
21 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines