बस 300 लोग ही खरीद पाएंगे महिंद्रा की यह अनोखी गाड़ी, 27.79 लाख की कीमत में बनेंगे Batman!

Mahindra BE 6 Edition: महिंद्रा और वार्नर ब्रदर्स ने मिलकर BE.6 का एक खास बैटमैन एडिशन लॉन्च किया है। यह स्पेशल एडिशन है, जो BE.6 को कस्टम साटन ब्लैक कलर में लाया गया है। अभी तक इसकी सिर्फ 300 यूनिट्स को ही तैयार किया गया है।

Mahindra BE 6 Edition

Photo Credit- Social Media

Mahindra BE 6 Edition: महिंद्रा ने ऑटोमोबाइल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। इस बार महिंद्रा और वार्नर ब्रदर्स ने मिलकर एक खास एडिशन की कार लॉन्च की है। ये BE.6 बैटमैन एडिशन है। इसमें मैट ब्लैक रंग कस्टम डिकल्स और प्रीमियम इंटीरियर थीम भी रखी गई है। साथ ही इसमें कई नए फीचर हैं, जो इसे खास बनाते हैं। यह कार अभी लिमिटेड एडिशन के तौर पर लाई गई है जो केवल 300 लोगों को ही मिल पाएगी। कार प्रेमियों के लिए इसकी बुकिंग 23 अगस्त से शुरू होने जा रही है।

बैटमैन की कितनी रहेगी कीमत?

महिंद्रा BE 6 बैटमैन एडिशन को महिंद्रा ने वार्नर ब्रदर्स के साथ मिलकर तैयार किया है। अभी इसका लिमिटेड एडिशन ही लाया गया है। कार प्रेमी इस बैटमैन को 27.79 लाख रुपये में अपना बना सकते हैं। यह इसकी एक्स-शोरूम कीमत है। कार के लिए बुकिंग की शुरुआत 23 अगस्त से होने जा रही है। कार की डिलिवरी के लिए भी खास दिन को चुना गया है। डिलिवरी इंटरनेशनल बैटमैन डे यानी 20 सितंबर को की जाएगी। इस एडिशन की अभी 300 गाड़ियां ही तैयार की गई हैं।

गाड़ी के फीचर्स में क्या है खास?

बैटमैन को खास लुक के साथ तैयार किया गया है। इसमें साटिन ब्लैक रंग रखा गया है। गाड़ी के फ्रंट दरवाजों पर कस्टम बैटमैन डिकल और पीछे की तरफ द डार्क नाइट की बैजिंग भी दी गई है। इसके साथ ही फ्रंट फेंडर्स, हब कैप्स और रियर बंपर पर भी बैटमैन का लोगो देखा जा सकता है। व्हील्स की बात की जाए तो इसमें 20 इंच के अलॉय व्हील्स मिल जाएंगे।

गाड़ी का इंटीरियर

Batman के अंदर भी कई खास फीचर्स मिल जाएंगे। स्टीयरिंग की बात की जाए तो इसके व्हील, टच कंट्रोलर और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक पर भी गोल्डन रंग के एक्सेंट हैं। इसके अलावा, इंटीरियर में गोल्डन सेपिया एक्सेंट स्टिचिंग के साथ साबर और लेदर की प्रीमियम अपहोल्स्ट्री भी देखने को मिल जाएगी। वहीं, डैशबोर्ड पर पिनस्ट्रिप ग्राफिक और बैटमैन ब्रांडिंग के साथ ड्राइवर कॉकपिट के चारों तरफ गोल्डन हेलो दिया गया है। इसके डैशबोर्ड पर नंबरिंग के साथ गोल्डन रंग में बैटमैन एडिशन प्लेट लगाई गई है। इसमें सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग भी दिए गए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ