Kia Seltos Facelift 2023: नया पावरफुल इंजन और स्टाइलिश कलर ऑप्शन, जानें नए फीचर्स

2023 kia seltos price, 2023 kia seltos mileage, auto news, cars under 10 lakhs

फाइल फोटो

विज्ञापन

Kia Seltos Facelift 2023: Kia की Seltos कंपनी की SUV सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार में से एक है। जल्द ही कंपनी इसका नया वर्जन लॉन्च करने वाली है। कार लवर्स को इस नए वर्जन में कई बदलाव के साथ नया पावरफुल इंजन देखने को मिल सकता है।

Kia Seltos की शुरूआती कीमत 10 लाख रुपये एक्स शोरुम 

नए वर्जन का फिलहाल ट्रायल किया जा रहा है। हालांकि कंपनी ने अभी नए वर्जन के लॉन्च डेट और डिलीवरी डेट का कोई खुलासा नहीं किया है। कार एक्सपर्ट का अनुमान है कि मई 2023 में बाजार में इसे लॉन्च किया जाएगा। Kia Seltos शुरूआती कीमत 10 लाख रुपये एक्स शोरुम में बाजार में  उपलब्ध है।

Advertisment

Kia Seltos Facelift 2023 में 1.5-litre turbo पेट्रोल इंजन मिलेगा

5 सीटर इस SUV Car में अभी 1.5- लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जाता है। जो सड़क पर 115 PS  की पावर और 144 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6 गियर स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है।  Kia Seltos Facelift 2023 में 1.5-litre turbo petrol engine मिलने की उम्मीद है। यह इंजन 160 PS की पावर क्षमता और 253 Nm का पीक टॉर्क देता है।

डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के साथ आएगी नई कार 

Kia Seltos Facelift 2023 में 10.25- इंच टचस्क्रीन सिस्टम के साथ डबल स्क्रीन लेआउट मिलेगा। यह नई कार पूरी तरह डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के साथ आएगी। इसमें एयर प्यूरिफायर, एंबियंट लाइटिंग और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स मिलेंगी। नए वर्जन में पैनोरमिक सनरूफ और हीटेड सीट्स भी दी जाने की योजना है।

सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल

सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए कार में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल-असिस्ट कंट्रोल (HAC) और ADAS प्रणाली दी जाएगी। यह कार मार्केट में मौजूद MG Astor, Hyundai Creta, Volkswagen Taigun, Skoda Kushaq, Maruti Suzuki Grand Vitara और Toyota Urban Cruiser Hyryder को टक्कर देती है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ेंदेश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ