हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सब चौंक गए, जब सड़क पर सरपट दौड़ती दिखी 6×6 Tata Safari, देखें वीडियो 

Cars instagram reels details in hindi: Tata Safari में फ्रंट व्हील ड्राइव मिलता है। इसमें 956 cc का डीजल इंजन दिया गया है।

विज्ञापन
instagram reels

Cars instagram reels in hindi: आपने 2 व्हील ड्राइव, 4 व्हील ड्राइव कार देखी होंगी। लेकिन इंस्टाग्राम पर 6 व्हील कार का वीडियो वायरल हो रहा है। यह कार टाटा मोटर्स की सफारी है, जिसमें चार की बजाए कुल छह व्हील लगे हुए हैं। नेटिजन्स को इसे देखने में मजा आ रहा है। लोग जमकर इसे शेयर कर रहे हैं। सफेद रंग की इस कार का साइज भी बढ़ाया गया है। इसमें रियर सीट के पीछे भी छह लोगों के बैठने के लिए दो लंबी सीट लगाई गई हैं। साइज बढ़ाने से इसका व्हीलबेस बढ़ गया। जिससे खराब रास्तों पर इसमें झटके कम लगेंगे। हालांकि कार में यह बदलाव नियमों के अनुसार गलत है। वीडियों में यह भी नहीं बताया गया कि इस बदलाव के बाद इसे स्थानीय ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी में दर्ज करवाया गया है या नहीं।

नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो 

कार की चौड़ाई में कोई बदलाव नहीं किया गया 

वायरल वीडियो पर अब तक 33 हजार से अधिक लाइक आ चुके हैं। इस मॉडिफाई टाटा सफारी को लोग पसंद कर रहे हैं। लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा लगता है कार मालिक ट्रक लवर है। एक अन्य ने कमेंट में लिखा bomb. सफेद रंग की इस टाटा सफारी में अंग्रेजी में ladakh लिखा हुआ है। इतना ही नहीं सभी छह टायरों में काले रंग के अलॉय व्हील लगे हैं। कार की लंबाई चेंज कर उसे लिमोजिन की तरह लंबा बना दिया गया है। हालांकि कार की चौड़ाई में कोई बदलाव नहीं किया गया।

विज्ञापन

2 व्हील ड्राइव कार 

फिलहाल बाजार में मौजूद TATA Safari की बात करें तो इसकी लंबाई कुल 4668 mm की है। इस एसयूवी कार की चौड़ाई 1922 mm की है और इसकी हाइट 1795 mm की है। Tata Safari के फीचर्स की बात करें तो यह फ्रंट व्हील ड्राइव कार है। इसमें हैवी 1956 cc का डीजल इंजन मिलता है। यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन के साथ आती है। हाल ही में इसका अपडेट वर्जन लॉन्च किया गया था। कार का बेस मॉडल 16.19 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola