391 लीटर का बूट स्पेस, 27 की माइलेज, इस दिवाली घर ले आएं Hyundai की बिग साइज कार

Hyundai Exter में 1197 cc का इंजन मिलता है। यह कार सीएनजी पर 67.72 bhp की पावर के साथ 6000 rpm और 95.2 Nm का टॉर्क के साथ 4000 rpm देती है।

Hyundai Exter

Hyundai Exter

Hyundai Exter: बाजार में हुंडई की मिड सेगमेंट धांसू कार है Exter. यह कार सीएनजी पर 27.1km/kg की माइलेज देती है। कार में 1197 cc का इंजन है। बाजार में इस कार का मुकाबला Citroen C3 और Tata Punch जैसी कारों से है। कार में EX, S, SX और SX (O) चार वेरिएंट आते हैं।  Hyundai Exter में मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन मिलते हैं। यह धांसू कार शुरुआती कीमत 6 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। कंपनी अपनी इस न्यू जनरेशन कार में 2 डुअल टोन और 5 मोनोटोन कलर ऑफर करती है।

विज्ञापन

कार में 5 स्पीड गियरबॉक्स

इस कार में स्टाइलिश ऑलय व्हील मिलते हैं। Hyundai Exter का सीएनजी मॉडल 9.06 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं। यह कार 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। कार की लंबाई 3815 mm की है। यह कार 1710 mm चौड़ी है और कार की हाइट 1631 mm मिलती है।

विज्ञापन

डैशबोर्ड कैम और सनरूफ

इस जबरदस्त कार में 1197 cc का इंजन मिलता है। यह कार सीएनजी पर 67.72 bhp की पावर के साथ 6000 rpm और 95.2 Nm का टॉर्क के साथ 4000 rpm देती है। कार में अट्रैक्टिव एलईडी टेल लाइट्स दी गई हैं। कार पेट्रोल पर 19.4kmpl की माइलेज देती है। इसमें ट्यूबलेस टायर के साथ 14 इंच के टायर साइज मिलते हैं। इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, डैशबोर्ड कैम, सनरूफ और रियर एसी जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। यह हाई एंड कार है।

6 एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल

Hyundai Exter में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) दिया गया है। ईएससी से कार को अचानक मोड़ते हुए टर्न पर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। यह कार को बैलेंस रखता है और हादसे से बचाता है। कार में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), रियर पार्किंग कैमरा और आईएसओफिक्स चाइल्ड-सीट एंकरेज दिया गया है। यह कार आरामदायक सीट के साथ आती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ