---विज्ञापन---

चलती कार में अगर फंस जाए Central Lock, तो न हों परेशान! तुरंत 5 टिप्स से करें बचाव

Car central lock safety Tips: कार का सेंट्रल लॉक सिस्टम बैटरी से कनेक्ट होता है। तेज टक्कर लगने की स्थिति में इसका कनेक्शन बैटरी से टूट जाता है।

Car central lock stuck safety Tips: गुजरात के नर्मदा में सड़क हादसे के बाद कार का सेट्रल लॉक फंस गया। जिससे हादसे में चोटिल महिला को अस्पताल ले जाने में देरी हुई और उसकी मौत हो गई। अकसर हम खबरों में सुनते हैं कि कार का सेंट्राल लॉकिंग सिस्टम जाम होने से कार के अंदर बैठे लोग जलकर मर गए। आखिर इतनी महंगी गाड़ियों का यह छोटा सा सिस्टम जाम कैसे हो जाता है? अगर यह जाम हो जाए और हम अंदर फंसे हो तो कैसे आसानी से बाहर निकल सकते हैं।

पहले समझें सेंट्रल लॉक का पूरा मैकेनिज्म

कुछ एंट्री लेवल गाड़ियों को छोड़ दें तो आजकल सभी गाड़ियों में सेंट्रल लॉक या Remmote Key चाबी आती है। जानकारों की मानें तो यह सिस्टम कार में लगी बैटरी से कनेक्ट होता है। यह पूरा सिस्टम सेंसर पर काम करता है और बैटरी पर ही चलता है। अब होता यह है कि तेज टक्कर लगने की स्थिति में इसका कनेक्शन बैटरी से टूट जाता है। अचानक तेज झटका लगने, आग लगने या पानी में भिगने के चलते इसका मैकेनिज्म फेल हो जाता है।

---विज्ञापन---

सीट बेल्ट का Hook आएगा बहुत काम

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार सेंट्रल लॉक जाम होने की स्थिति में घबराएं नहीं। अगर किसी को मोबाइल से सूचना देने की स्थिति में नहीं हैं तो गेट को खोलने का प्रयास करें। जानकारों की मानें तो खिड़की के शीशों को बीच में से मारने पर वह टूटता नहीं है। उसे चटकाने या तोड़ने के लिए उसके किनारों पर रुक-रुककर प्रेशर से वार करें। शीशा तोड़ने के लिए आप अपनी सीट बेल्ट के Hook का यूज कर सकते हैं। गाड़ियों में अलग-अलग सॉलिड स्टील के हुक आते हैं।

---विज्ञापन---

आफ्टर मार्केट कार एसेसरीज से करें परहेज

अकसर लोग अपनी कार को एलीट लुक देने के लिए उसमें आफ्टर मार्केट लाइट, हॉर्न, इंफोटेनमेंट सिस्टम और अन्य एसेसरीज लगवाते हैं। लेकिन इन्हें लगाते हुए दुकानदार सेफ्टी को ताक पर रखते हैं। बैटरी से कनेक्ट होने वाले कई वायर को बेतरतीब ढंग से काटा जाता है। जिससे चलते कार में शॉर्ट-सर्किट होने और कार का पूरा सिस्टम फेल होने का खतरा बना रहता है।

कार का हेडरेस्ट भी आ सकता है बाहर आने के लिए काम

शीशा तोड़ने के लिए कार में पेचकस और अन्य कुछ नुकीली चीज रख सकते हैं। इसके अलावा कार का हेडरेस्ट खिड़की का शीशा तोड़ने में काम आ सकता है। इसके दोनों सिरे में नुकीली स्टील की रॉड होती है। इसके अलावा कार में गियर लॉक से भी शीश तोड़ा जा सकता है जिसके बाद गेट खोल सकते हैं या फिर कार से बाहर निकल सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Second Hand Vehicles: पुरानी कार या बाइक खरीदते समय न हो जाए धोखा! ध्यान रखें ये 3 बातें

---विज्ञापन---
First published on: Feb 06, 2024 01:03 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola