Second Hand Vehicles: पुरानी कार या बाइक खरीदते समय न हो जाए धोखा! ध्यान रखें ये 3 बातें

Second Hand Vehicles Buying Tips: पुरानी बाइक या कार खरीदने से पहले कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। वरना आपके साथ भी धोखा हो सकता है।

Second Hand bike or car Buying Tips

Second Hand bike or car

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, हर किसी की पॉकेट नए वाहन खरीदने की अनुमति नहीं देती है। चाहे बाइक खरीदनी हो या फिर कार, जरूरी नहीं है कि आप इसे नई खरीदें, अगर बजट कम है तो आप घर पर पुरानी बाइक या कार भी ला सकते हैं। अपनी जरूरत और पॉकेट दोनों का ख्याल रखते हुए आप पुरानी बाइक या कार खरीद (Second Hand Cars and Bikes) सकते हैं, लेकिन आपके साथ कोई धोखा न हो जाए इसलिए कुछ बातों का आपको ध्यान रखना होगा।

जी हां, पुरानी कार या बाइक को खरीदना (Second Hand Car and Bike Buying Tips) भी आसान नहीं है। क्या पता कुछ पैसे बचाने के चक्कर में आप किसी फ्रॉड के शिकार हो जाएं और कोई अपनी खराब गाड़ी की चाबी आपके हाथ में थमा दे। इसलिए बेहतर है कि पुरानी कार या बाइक खरीदते (Vehicles Buy Tips) समय कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें।

ध्यान रखें ये 3 जरूरी बातें

1. दस्तावेजों को चेक करना जरूरी

पुराने वाहन को खरीदते समय पेपर्स का जरूर ध्यान रखना चाहिए। भले ही कार या बाइक की कंडीशन आपको सही लगी, लेकिन अगर उस गाड़ी के पेपर्स यानी दस्तावेज पूरे नहीं है तो आपको उसे नहीं खरीदना चाहिए। इन पेपर्स में इंश्योरेंस, आरसी और पीओसी आदि होने जरूरी हैं। अगर कोई भी दस्तावेज कम मिले तो ऐसी गाड़ी न खरीदें।

विज्ञापन

2. इंजन की कर लें जांच

पुरानी बाइक या कार खरीदते समय उसके इंजन पर भी खास गौर करें। आप चाहें तो पुराने वाहन का इंजन आप पहले मैकेनिक को दिखा कर चेक करा सकते हैं कि वो ठीक है या नहीं। इसके अलावा आपको इंजन ऑयल का भी खास ध्यान रखना है। इंजन ऑयल होना जरूरी है, अगर नहीं है तो वाहन खराब हो सकता है। किसी भी तरह की कमी दिखने पर ऐसे वाहन को न खरीदें।

विज्ञापन

3. चालान का क्लियर होना जरूरी

पुरानी बाइक या कार को खरीदते समय अच्छी तरह से पहले उसकी कंडीशन चेक कर लें और फिर ये भी देखें कि गाड़ी के पेपर्स है या नहीं। इन सबके अलावा आपको वाहन का चालान भी जरूर चेक कर लेना चाहिए। खरीदने से पहले ये जरूर देख लें कि जो गाड़ी आप खरीदने जा रहे हैं उसका चालान पूरी तरह के क्लियर है भी या नहीं। ऐसे न होने पर आपको वाहन के मालिक से पहले पूरा चालान क्लियर करवाना होगा, उसके बाद ही वाहन को खरीदें। ऐस न करने पर आपके लिए बाद में समस्या खड़ी हो सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ