---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Hyundai की Kona समेत इन 4 कारों पर बंपर डिस्काउंट, जानें फुल डिटेल

Hyundai Cars: हुंडई अपनी दमदार इलेक्ट्रिक कार Kona समेत चार कारों पर डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। जिन कारों पर डिस्काउंट ऑफर है उनमें i20, i10 Nios और Aura शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक यह डिस्काउंट ऑफर 31 मई तक लागू रहेगा। Kona पर 50 हजार रुपये का डिस्काउंट Kona पर 50 हजार रुपये तक […]

---विज्ञापन---

Hyundai Cars: हुंडई अपनी दमदार इलेक्ट्रिक कार Kona समेत चार कारों पर डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। जिन कारों पर डिस्काउंट ऑफर है उनमें i20, i10 Nios और Aura शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक यह डिस्काउंट ऑफर 31 मई तक लागू रहेगा।

Kona पर 50 हजार रुपये का डिस्काउंट

Kona पर 50 हजार रुपये तक का डिस्काउंट है। इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। बता दें कोना में 39.2 kw की बैटरी मिलती है। जो 136 bhp की पावर जेनरेट करती है। कार सिंगल चार्ज में 452 km तक चलती है। कार 23.84 लाख रुपये एक्स शोरूम पर उपलब्‍ध है।

---विज्ञापन---

कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन

कंपनी अपनी धाकड़ हैचबैक Grand i10 Nios पर 38000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। कार 5.73 लाख रुपये से 8.51 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत पर मिलेगी। कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह कंपनी की फैमिली बजट कार है।

Hyundai i20 पर 20 हजार रुपये का डिस्काउंट

Hyundai Aura पर कंपनी 33 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है। यह 1.2 लीटर 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन है। जिसमें सीएनजी का भी ऑप्शन है। सीएनजी सेगमेंट में इस कार की इन दिनों हाई डिमांड है। वहीं, Hyundai i20 पर 20 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: May 10, 2023 01:40 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola