हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

खराब रास्तों पर हाई परफॉर्म करने वाली यह 6 SUV Cars बनीं लोगों की पहली पसंद

Best selling SUV Cars in December 2023 details in hindi: Tata Nexon की कुल 15,284 यूनिट्स की सेल हुई है। इसमें ईवी वर्जन भी आता है।

विज्ञापन
Best selling SUV Cars

Best selling SUV Cars in December 2023 details in hindi: इन दिनों मार्केट में लोग SUV Cars ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यह हाई एंड कारें होती हैं, जिनमें स्पोर्ट्स लुक मिलता है। बड़े टायर साइज के साथ आने वाली यह कारें खासकर टूटी सड़कों व खराब रास्तों पर हाई परफॉमेंस देती हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो दिसंबर 2023 में बिकने वाली टॉप 10 कारों में छह एसयूवी कारें हैं। इनमें चार ने तो टॉप 5 में अपनी जगह बनाई।

वीडियो पर क्लिक कर देखें Best selling Cars in December 2023

मारुति ब्रेजा के कुल 12844 यूनिट्स की बिक्री हुई

जानकारी के अनुसार दिसंबर 2023 में सबसे ज्यादा Tata Nexon की कुल 15,284 यूनिट्स की सेल हुई। इसके बाद Maruti Dzire की कुल 14012 यूनिट्स की सेल हुई है। इसके अलावा तीसरे नंबर पर टाटा पंच 13787 यूनिट्स, चौथे पर मारुति अर्टिगा 12975 और पांचवें नंबर पर मारुति ब्रेजा के कुल 12844 यूनिट्स की बिक्री हुई है।

विज्ञापन

Tata Nexon में तीन इंजन टाइप 

हाल ही में इसका अपडेट वर्जन पेश किया गया था। इस फैमिली कार को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 5 Star रेटिंग मिली हुई है। कार का बेस मॉडल 8.10 लाख रुपये एक्स शोरूम ऑफर किया जा रहा है। इसमें 1.2 लीटर इंजन मिलता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किए जाते हैं। यह कार 11 वेरिएंट Smart, Smart+, Smart+ S, Pure, Pure S, Creative, Creative+, Creative+ S, Fearless, Fearless S, and Fearless+ S में आती है। यह 5 सीटर कार है, जो अलग-अलग वेरिएंट में 17.01 से लेकर 24.08 kmpl तक की माइलेज देती है। कार में पेट्रोल, डीजल और ईवी का ऑप्शन आता है। Tata Nexon में LED हेडलैम्प मिलते हैं। इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ और एयरबैग दिए गए हैं।

Maruti Brezza

इस कार में 1.5 लीटर का इंजन पावर मिलता है। यह स्मार्ट कार LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प और L शेप LED DRL के साथ आती है। कार का बेस मॉडल 8.29 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। इसमें LXi, VXi, ZXi, और ZXi (O) चार वेरिएंट आते हैं। कार में 103 bhp की पावर और 138 Nm का टॉर्क मिलता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola