---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Tata Nexon से लेकर Maruti Brezza तक यह हैं 10 लाख एक्स शोरूम प्राइस की दस बेहतरीन कारें

Cars under 10 lakhs details in hindi: इस सेगमेंट में हैचबैक, सेडान और एसयूवी सभी गाड़ियां आती हैं। इस रेंज में डीजल, पेट्रोल और ईवी तीनों ऑप्शन अवेलेबल हैं।

---विज्ञापन---

Cars under 10 lakhs details in hindi: कार बायर्स  किफायती कीमत की कार चाहते हैं। लोग ऐसी गाड़ियों को ज्यादा पसंद करते हैं जो हाई माइलेज देती हों। बाजार में 10 लाख रुपये तक एक्स शोरूम प्राइस पर कई जबरदस्त गाड़ियां आती हैं। इनमें हैचबैक, एसयूवी और सेडान हर सेगमेंट की कारें मौजूद हैं। आइए आपको इस खबर में ऐसी ही कुछ गाड़ियों के फीचर्स के बारे में बताते हैं, जिससे आपको अपनी मनपसंद कार चुनने में मदद मिल सके।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Tata Nexon

---विज्ञापन---

Tata Nexon

इस शानदार कार का बेस मॉडल 8.10 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। टाटा की इस जबरदस्त कार में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कार में छह एयरबैग और टू स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलता है। इस कार में 11 वेरिएंट हैं। कार में इलेक्ट्रिक सनरूफ का भी ऑप्शन मिलता है। नवंबर 2023 में इस कार की 1496 यूनिट्स की सेल हुई है।

---विज्ञापन---

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Maruti Brezza

Maruti Brezza

यह 5 सीटर कार है, जिसके अलग-अलग मॉडल में कंपनी 17.38 से लेकर 25.51 kmpl तक की माइलेज मिलने का दावा करती है। कार शुरुआती कीमत 8.29 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इस एसयूवी कार में सीएनजी और पेट्रोल दोनों इंजन ऑप्शन मिलते हैं। इस कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन दिए गए हैं।

---विज्ञापन---

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Maruti Ciaz

---विज्ञापन---

Maruti Ciaz

यह कार 1462 cc इंजन के साथ आती है। इसमें पेट्रोल इंजन मिलता है और बड़ी फैमिली के लिए 510 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। कार का बेस मॉडल 9.30 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलता है। कंपनी अपनी इस कार में 10 कलर ऑफर कर रही है। यह कार अधिकतम 20.65 kmpl की माइलेज देती है।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें  Citroen C3 Aircross

---विज्ञापन---

Citroen C3 Aircross

यह कार शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इस एसयूवी कार में 5 और 7 सीट दोनों ऑप्शन अवेलेबल हैं। इस बिग साइज कार में 1199 cc पेट्रोल इंजन मिलता है।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें  Tata Tiago EV

---विज्ञापन---

Tata Tiago EV

यह ईवी कार है, जिसमें 19.2 kWh और 24 kWh दो बैटरी पैक का ऑप्शन मिलता है। इस कार का बेस मॉडल 8.69 लाख रुपये एक्स शोरूम और टॉप मॉडल 12.04 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलता है। बाजार में इसके चार वेरिएंट XE, XT, XZ+ और XZ+Tech Lux आते हैं। Tata Tiago EV मैक्सिमम 315 km की ड्राइविंग रेंज देती है।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें  Mahindra Bolero Neo

---विज्ञापन---

Mahindra Bolero Neo

कार शुरुआती कीमत 9.64 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इस धाकड़ कार में 1.5 लीटर का इंजन दिया गया  है। इस कार का पावरफुल  इंजन 100 bhp की हाई पावर और 260 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Hyundai i20 N Line

---विज्ञापन---

Hyundai i20 N Line

इस कार का फ्रंट स्पोर्ट्स लुक में मिलता है। यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन के साथ आती है। कार का बेस मॉडल 9.99 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर किया जा रहा है। यह कार पेट्रोल वर्जन में ऑफर की जा रही है।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें  Mahindra XUV300

---विज्ञापन---

Mahindra XUV300

इस कार को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग प्राप्त है। यह कार 9.31 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलती है। इसमें 1197 का पेट्रोल इंजन दिया गाया है।

---विज्ञापन---

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें  Maruti Ertiga

Maruti Ertiga

यह सात सीटर कार है, इसमें दो ट्रांसमिशन मिलते हैं। इस का का बेस मॉडल 8.64 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। यह कार 26.11 kmpl की माइलेज देती है।

---विज्ञापन---

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Mahindra Bolero

Mahindra Bolero

इस एसयूवी कार में 1493 cc का डीजल इंजन मिलता है। कार में मैनुअल ट्रांसमिशन ऑफर किया जा रहा है। यह कार 9.80 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलती है।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 13, 2023 09:45 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola