रोजाना ऑफिस जाने के लिए ये हैं सबसे किफायती कारें, कीमत 3.99 लाख से शुरू

Cars for Daily Use: भारत में छोटी कारों का क्रेज कभी कम नहीं होता। 4 से 7 लाख रुपये में आपको कई अच्छे मॉडल मिल जायेंगे जो डेली यूज़ के लिए किफायती हैं। यहां हम आपके लिए बेस्ट वैल्यू फॉर मनी कारों की जानकारी दे रहे हैं…

best car for daily use

Best Cars for Daily Use: कार छोटी हो या बड़ी… किफायती होना जरूरी है। इतना ही नहीं रखरखाव का खर्च भी कम हो ताकि जेब पर बोझ न पड़े। अगर आप डेली कार से ऑफिस जाने की सोच रहे हैं और एक ऐसी ही गाड़ी की तलाश में हैं, जो बढ़िया माइलेज देने के साथ-साथ चलाने में भी मजेदार हो तो यहां हम आपको तीन ऐसी ही पेट्रोल कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकती हैं।

Maruti ALto K10

  • कीमत: 3.99 लाख रुपये से शुरू
  • माइलेज: 25 kmpl

मारुति सुजुकी ऑल्टो K10  आज भी खूब पसंद की जाती है। आप इस कार को सिटी में चलाओ या फिर हाईवे पर लेकर जाओ … ये कार निराश होने का मौका नहीं देती। कॉम्पैक्ट साइज होने की वजह से यह ट्रैफिक में भी आसानी से निकल जाती है।  छोटी फैमिली के लिए ये अच्छी कार है।

परफॉरमेंस के लिए इसमें 1.0L का पेट्रोल इंजन लगा है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। कार में 5 लोगों के बैठने की जगह है। सेफ्टी के लिए कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और एयरबैग्स मिलते हैं। एक लीटर में यह कार 25km तक की माइलेज ऑफर करती है। दिल्ली में इस कार की एक्स-शोरूम कीमत  3.99 लाख रुपये से शुरू होती है।

Maruti Suzuki Swift

  • कीमत: 6.49 लाख रुपये से शुरू
  • माइलेज: 26kmpl

अगर बजट की समस्या नहीं है तो मारुति सुजुकी की नई स्विफ्ट आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। स्विफ्ट का डिजाइन स्पोर्टी है जो आपको पसंद आ सकता है। इसमें फीचर्स भी काफी अच्छे हैं।स्पेस की इस कार में कोई कमी नहीं है। इस कार में 1.2L का पेट्रोल इंजन लगा है जो 82hp की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स से लैस है। एक लीटर में यह कार 25.75 km तक की माइलेज ऑफर करती है। सेफ्टी के लिए इस कार में 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD , 3 पॉइंट सीट बेल्ट और हिल होल्ड कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Hyundai Grand i10 Nios price, Hyundai Grand i10 Nios mileage, auto news

फाइल फोटो

Hyundai Grand i10 NIOS

  • कीमत: 5.92 लाख रुपये से शुरू
  • माइलेज: 18-20kmpl

हैचबैक कार सेगमेंट में हुंडई ग्रैंड आई 10 नियोस सबसे आरामदायक कार है। इसकी सीटें सॉफ्ट और मजेदार है। इस कार में स्पेस आपको अच्छा मिल जाता है। इस कार से लंबी दूरी करने पर भी थकान महसूस नहीं होती। परफॉरमेंस के लिए इसमें 1.2 लीटर का इंजन लगा है जो  5 स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स से लैस है।

सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, टायर प्रेशर रिमाइंडर, सीट बेल्ट रिमाइंडर, ABS+EBD और सेन्ट्रल डोर लॉकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। कार में 5 लोगों के बैठने की जगह है। दिल्ली में इस कार की एक्स-शो रूम कीमत  5.92 लाख रुपये से शुरू होती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ