Bajaj Bikes: बजाज की मोटरसाइकिल पर राइडर्स काफी भरोसा करते हैं। मोटरसाइकिल में भी कंपनी की Pulsar मॉडल का तो युवा वर्ग दिवाना है। कंपनी की इस ट्रिम में एक बाइक है Pulsar NS200 जिसमें धाकड़ लुक्स और पावरफुल इंजन मिलता है।

2 वेरिएंट छह कलर ऑप्शन में मिलते हैं

Bajaj Pulsar NS200 कंपनी की street bike है। यह खराब रास्तों व सिटी दोनों के लिए बनाई गई है। बाजार में इसके 2 वेरिएंट छह कलर ऑप्शन में मिलते हैं। यह मोटरसाइकिल शुरूआती कीमत 1,67,283 लाख रुपये एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध है।

विज्ञापन
और पढ़िए – Bajaj की इस बाइक में Best सेफ्टी फीचर्स और attractive कलर ऑप्शन, जानें कीमत  
Pulsar NS200

Pulsar NS200

बाइक के फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं

Bajaj Pulsar NS200 में 199.5 cc का BS6 इंजन है। जो 24.13 bhp पावर और 18.74 Nm का पीक टॉर्क देता है। बाइक के फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। 158 kg वजन वाली इस मोटरसाइकिल का फ्यूल टैंक 12  लीटर का दिया गया है। यह बाइक बाजार में मौजूद TVS Apache RTR 200 और Hero Xpulse 200T को टक्कर देती है।

और पढ़िए –  पावरफुल इंजन और स्पोर्टी लुक, Bajaj की इस मोटरसाइकिल के आगे सब ‘चारो खाने चित..’ , जानें कीमत

अंडरबेली एग्जॉस्ट और 17 इंच के अलॉय व्हील

मोटरसाइकिल ट्विन डीआरएल, सिंगल-पॉड हेडलाइट, हेडलाइट काउल के साथ मैचिंग ग्राफिक्स, 3डी लोगो और  स्प्लिट-स्टाइल सीट्स के साथ आती है। इसमें टू-पीस पिलियन ग्रैब्रिल, अंडरबेली एग्जॉस्ट और 17 इंच के अलॉय व्हील हैं। इसमें LED टेललाइट, ABS दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ