News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Ather Rizta: देश में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। अब फैमिली के लिए Ather energy अब बड़ी तैयारी कर रही है। कंपनी 6 अप्रैल को एथर कम्युनिटी डे के तौर पर अपना नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather Rizta को लॉन्च करेगी। Ather Rizta की आधिकारिक बुकिंग शुरू हो गई है, जिसे ग्राहक 999 रुपये में बुक कर सकते हैं। इस स्कूटर की खास बात ये है कि इसमें सबसे बड़ी सीट मिलेगी ताकि पीछे बैठने वाले को ज्याद आराम और स्पेस मिले। आइये जानते हैं इस नए मॉडल के बारे में….
कंपनी का मौजूदा Ather 450 एक हाई परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक स्कूटर है। लेकिन इस बार Ather ने फैमिली को ध्यान में रखते हुए Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर को डिजाइन किया है। इस स्कूटर की सीट सबसे लम्बी होगी। अब ऐसे में पीछे बैठने वाले को कोई दिक्कत नहीं होगी। इतना ही नहीं अब जब सीट लम्बी होगी और अंडर सीट स्पेस भी बड़ा होगा, जहां आप अपने हेलमेट, बैग, लैपटॉप, पानी की बोतल और कई अन्य जरूरी सामान रख पायेंगे।

Ather Rizta
नए Ather Rizta में कई अच्छे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसमें एक बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है जिसमें कई तरह की जानकारियां आपको मिलेंगी। आप अपने स्मार्टफोन को इस स्कूटर से कनेक्ट कर पाएंगे। इसके अलावा इसमें नेविगेशन की भी सुविधा मिलेगी।
यह स्कूटर हर तरह से मौसम बिना किसी रुकावट के चलेगा। कुछ समय पहले कंपनी ने नए Rizta के वाटर वेडिंग क्षमता को दिखाने वाला एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें पता चलता है कि रिज्ता को 80% से ज्यादा पानी में रखे जाने के बाद भी यह इलेक्ट्रिक स्कूटर चल रहा है। नए स्कूटर में फ़ास्ट चार्जिंग की भी सुविधा मिलेगी
माना जा रहा है कि नए Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3kWh की बैटरी मिल सकती है जोकि 160 किलोमीटर तक की रेंज देगी। इसकी कीमत एक लाख रुपये से थोड़ी ज्यादा रहने की भी उम्मीद है। भारत में इस स्कूटर का मुकाबला TVS iQube और Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर से होगा ।
न्यूज 24 पर पढ़ें ऑटो, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।