Tata का नया EV लाइनअप देखकर उड़ जाएंगे होश! Sierra से Safari तक आने वाली हैं ये धांसू गाड़ियां
Tata Motors आने वाले दो सालों में भारतीय ऑटो मार्केट में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है. कंपनी Tiago EV फेसलिफ्ट से लेकर Sierra EV, Safari EV और प्रीमियम Avinya EV जैसे कई नए मॉडल लॉन्च करेगी. इतना ही नहीं, Tata अपना पहला Flex Fuel वाहन भी लाने जा रही है. अगर आप नई EV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है
Tata Motors मचाने वाली है तहलका, 2026-27 में लॉन्च होंगी 5 नई गाड़ियां.
हाइलाइट्स
News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया
टाटा मोटर्स की भविष्य की योजनाएँ
टाटा मोटर्स का लक्ष्य 2045 तक नेट जीरो एमिशन हासिल करना है, जिसके लिए वह CNG, इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन फ्यूल सेल टेक्नोलॉजी में निवेश कर रही है।
कंपनी 2030 तक भारत के EV मार्केट में 45 से 50 प्रतिशत हिस्सेदारी का लक्ष्य रखती है।
टाटा मोटर्स 2026 में चार नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिनमें Tiago EV फेसलिफ्ट, Sierra EV, Safari EV और Avinya EV ब्रांड का पहला मॉडल शामिल हैं।
Tata Upcoming EV Cars: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है और Tata Motors इस रेस में सबसे आगे नजर आ रही है. कंपनी अब सिर्फ EV बेचने तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि उसका लक्ष्य आने वाले सालों में ग्रीन मोबिलिटी के सबसे बड़े ब्रांड्स में शामिल होना है. यही वजह है कि Tata Motors लगातार नए इलेक्ट्रिक मॉडल्स, हाइड्रोजन टेक्नोलॉजी और फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों पर काम कर रही है. अब कंपनी ने 2026 और 2027 के लिए कई बड़े लॉन्च की तैयारी कर ली है, जिनमें कुछ ऐसे मॉडल भी शामिल हैं जिनका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था.
2045 तक नेट जीरो एमिशन का टारगेट
Tata Motors ने साफ कर दिया है कि कंपनी का टारगेट 2045 तक पूरी तरह नेट जीरो एमिशन हासिल करना है. इसके लिए कंपनी CNG, इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन फ्यूल सेल टेक्नोलॉजी पर बड़े स्तर पर निवेश कर रही है. Tata का फोकस सिर्फ नए वाहन लॉन्च करना नहीं है, बल्कि भविष्य की ऐसी मोबिलिटी तैयार करना है जो पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचाए. कंपनी का दावा है कि वह 2030 तक भारत के EV मार्केट में करीब 45 से 50 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करना चाहती है.
2026 में आएंगे 4 बड़े नए मॉडल
कंपनी अगले साल भारतीय बाजार में चार बड़े प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. इनमें Tiago EV फेसलिफ्ट, Sierra EV, Safari EV और प्रीमियम Avinya EV ब्रांड का पहला मॉडल शामिल होगा. इसके अलावा Tata ने यह भी पुष्टि की है कि उसका पहला फ्लेक्स-फ्यूल वाहन 2026 के आखिर या 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा.
नई Tata Tiago EV में होंगे बड़े बदलाव
हाल ही में सामने आई टेस्टिंग तस्वीरों से पता चलता है कि 2026 Tata Tiago EV का डिजाइन पहले से ज्यादा नया और फ्रेश होगा. इसमें नया फ्रंट ग्रिल, बदला हुआ बंपर और रीडिजाइन हेडलैंप देखने को मिल सकते हैं. इसके अलावा कार में नए अलॉय व्हील, अपडेटेड टेललैंप और नया रियर बंपर भी दिया जा सकता है. रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इसमें बड़ा बैटरी पैक भी दे सकती है, जिससे इसकी ड्राइविंग रेंज पहले से बेहतर हो सकती है.
Tata Tiago Ev 2025
Sierra EV में मिलेगा RWD और AWD ऑप्शन
Tata Sierra EV लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है और अब कंपनी ने इसके बारे में कुछ अहम जानकारी भी साझा की है. यह SUV रियर व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों विकल्पों में आएगी. इसमें Punch EV की तरह इंटीग्रेटेड ड्राइव यूनिट मिलने की संभावना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक Sierra EV में Harrier EV वाले 65kWh और 75kWh बैटरी पैक दिए जा सकते हैं. इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में भी कुछ खास बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
Tata Safari EV को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही थी और अब यह SUV लॉन्च के करीब पहुंच चुकी है. यह कंपनी के acti.ev+ प्लेटफॉर्म पर तैयार की जाएगी और इसमें Harrier EV जैसा पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है. इसके टॉप वेरिएंट में डुअल मोटर AWD सिस्टम दिया जा सकता है. एक बार चार्ज करने पर Safari EV लगभग 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज दे सकती है. खबर है कि इसका प्रोडक्शन अगस्त 2026 से शुरू हो सकता है और दिवाली के आसपास इसकी लॉन्चिंग देखने को मिल सकती है.
Avinya EV बनेगी Tata की प्रीमियम पहचान
Tata का Avinya ब्रांड कंपनी के प्रीमियम इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए तैयार किया गया है. इस सीरीज का पहला मॉडल 2026 के आखिर तक पेश किया जा सकता है, जबकि इसकी बिक्री 2027 में शुरू होने की उम्मीद है. Avinya रेंज Tata के नए Gen-3 स्केटबोर्ड EV प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी. इसमें बेहतर बैटरी टेक्नोलॉजी, ज्यादा रेंज और अल्ट्राफास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. कंपनी सबसे पहले Avinya Sportback लॉन्च करेगी, जिसके बाद Avinya X SUV बाजार में आएगी.
Photo- Tata
Punch Flex Fuel भी तैयारी में
Tata Motors अब फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी पर भी तेजी से काम कर रही है. कंपनी ने पुष्टि की है कि उसका पहला फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में लॉन्च होगा. माना जा रहा है कि यह Tata Punch Flex Fuel का प्रोडक्शन वर्जन हो सकता है, जिसे भारत मोबिलिटी शो 2025 में कॉन्सेप्ट के रूप में दिखाया गया था. इसमें 1.2 लीटर का तीन-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो स्टैंडर्ड Punch में भी मिलता है.

---विज्ञापन---