500KM रेंज वाली Tata Sierra EV की लॉन्च डेट कन्फर्म! फीचर्स जानकर भूल जाएंगे दूसरी EVs

Tata Motors की मोस्ट अवेटेड Sierra EV की लॉन्च टाइमलाइन आखिरकार सामने आ गई है. यह इलेक्ट्रिक SUV 500KM+ रेंज, ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, ADAS और AWD जैसे दमदार फीचर्स के साथ आने वाली है. जानिए कब होगी लॉन्च और कितनी हो सकती है कीमत.

Tata Sierra EV
विज्ञापन

Tata Sierra EV Launch Date: भारत में इलेक्ट्रिक कारों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और अब ग्राहकों की नजरें Tata Motors की आने वाली Sierra EV पर टिकी हुई हैं. लंबे समय से इस इलेक्ट्रिक SUV को लेकर चर्चा चल रही थी और अब कंपनी ने इसकी लॉन्च टाइमलाइन भी साफ कर दी है. Tata Sierra EV को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है और माना जा रहा है कि यह कंपनी की सबसे खास इलेक्ट्रिक SUVs में से एक साबित हो सकती है. दमदार रेंज, नए फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन के साथ यह SUV मिडसाइज EV सेगमेंट में बड़ा मुकाबला खड़ा कर सकती है.

कब लॉन्च होगी Tata Sierra EV?

Tata Motors ने पुष्टि कर दी है कि Sierra EV को FY2026-27 की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा. यानी यह इलेक्ट्रिक SUV जुलाई से सितंबर 2026 के बीच भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है. कंपनी की तरफ से टाइमलाइन सामने आने के बाद लॉन्च को लेकर चल रही अटकलों पर भी विराम लग गया है.

Advertisment

Tata की EV लाइनअप में कहां होगी जगह?

नई Sierra EV कंपनी की इलेक्ट्रिक रेंज में Curvv EV और Harrier EV के बीच पोजिशन की जाएगी. यह Tata के Acti.ev+ प्लेटफॉर्म पर तैयार होगी और इसके कई अहम कंपोनेंट्स Harrier EV से लिए जा सकते हैं. Harrier EV को ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, ऐसे में Sierra EV से भी कंपनी को काफी उम्मीदें हैं.

बैटरी और रेंज को लेकर क्या उम्मीद?

रिपोर्ट्स के मुताबिक Sierra EV में दो बैटरी पैक ऑप्शन दिए जा सकते हैं. इसमें एक 55 kWh बैटरी हो सकती है, जो Curvv EV में इस्तेमाल होने वाली बैटरी से जुड़ी बताई जा रही है. वहीं दूसरा बड़ा 65 kWh बैटरी पैक हो सकता है. दावा किया जा रहा है कि बड़ा बैटरी पैक एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की रियल वर्ल्ड रेंज दे सकता है.

मिलेगा AWD और RWD का विकल्प

Tata Sierra EV में सिंगल मोटर रियर व्हील ड्राइव और डुअल मोटर ऑल व्हील ड्राइव दोनों विकल्प मिलने की संभावना है. इससे ग्राहकों को अलग-अलग ड्राइविंग जरूरतों के हिसाब से ऑप्शन मिल सकते हैं. लंबी दूरी और अलग तरह के रोड कंडीशन में AWD सेटअप बेहतर अनुभव दे सकता है.

विज्ञापन

फास्ट चार्जिंग और नई टेक्नोलॉजी

इस इलेक्ट्रिक SUV में DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा इसमें V2L और V2V जैसे bidirectional charging फीचर्स भी दिए जा सकते हैं. यानी जरूरत पड़ने पर यह दूसरे डिवाइस या वाहन को भी पावर सप्लाई कर सकेगी.

केबिन में मिल सकता है ट्रिपल स्क्रीन सेटअप

Tata Sierra EV का इंटीरियर काफी प्रीमियम हो सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3-इंच फ्रंट पैसेंजर डिस्प्ले दिया जा सकता है. इसके साथ OTA अपडेट और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

फीचर्स में ADAS से लेकर 360 कैमरा तक

ऊपरी वेरिएंट्स में Level 2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा, पावर्ड फ्रंट सीट्स और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं. इन फीचर्स की वजह से Sierra EV प्रीमियम और टेक-फोकस्ड SUV के रूप में सामने आ सकती है.

विज्ञापन

कीमत और मुकाबला

Tata Sierra EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 17.5 लाख रुपये के आसपास रखी जा सकती है. लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Maruti Suzuki e Vitara, Hyundai Creta Electric, Mahindra XEV 9e जैसी इलेक्ट्रिक SUVs से होगा.

डिजाइन में होंगे कुछ खास बदलाव

Sierra EV का डिजाइन इसके पेट्रोल-डीजल मॉडल से काफी मिलता-जुलता रह सकता है, लेकिन EV वर्जन में कुछ अलग बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इसमें बंद फ्रंट ग्रिल और अलग इंटीरियर थीम दी जा सकती है. हालांकि केबिन लेआउट और फीचर्स काफी हद तक समान रहने की उम्मीद है.

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ