आज लॉन्च होगा Ather का नया फ्यूचरिस्टिक स्कूटर 450 Apex

Ather 450 Apex details in hindi: इस स्कूटर में डिस्क ब्रेक की सेफ्टी मिलेगी। इसमें न्यू जनरेशन को ध्यान में रखकर अलॉय व्हील दिए जाएंगे।

Ather 450 Apex launched Pre-booking open Ather scooters ev scooters scooters under 1.50 lakhs

Ather 450 Apex

विज्ञापन

Ather 450 Apex details in hindi: एथर एनर्जी अपना नया ईवी स्कूटर 6 जनवरी को लॉन्च करेगा। यह कंपनी का टॉप मॉडल स्कूटर होगा जिसमें पुराने स्कूटरों से अधिक बैटरी पावर मिलेगी। फिलहाल बाजार में मौजूद कंपनी का Ather 450X 3.7 kWh की बैटरी पैक के साथ आता है। यह स्कूटर 1.70 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। फिलहाल कंपनी ने नए स्कूटर के पावरट्रेन और कीमतों के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। अनुमान है कि यह Ather 450X से एक कदम आगे होगा। इस स्कूटर में डिस्क ब्रेक की सेफ्टी मिलेगी। इसमें न्यू जनरेशन को ध्यान में रखकर अलॉय व्हील दिए जाएंगे।

विज्ञापन

Ather 450 Apex की प्री बुकिंग शुरू

Ather 450 Apex की प्री बुकिंग शुरू हो चुकी है। कंपनी आज दोपहर 12 बजे कंपनी इसे लॉन्च करेगी। कंपनी का यह टॉप मॉडल स्कूटर होगा, अनुमान है कि यह 90 kmph की टॉप स्पीड देगा। इसमें कलर TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। जानकारी के अनुसार यह स्कूटर सिंगल चार्ज पर 150 km से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज देगा। बाजार में इस स्कूटर का मुकाबला OLA S1 Pro Gen 2 से होगा। अप्रेल 2023 में  एथर एनर्जी ने अपना स्कूटर Ather 450 Plus को डिस्कंटीन्यू कर दिया था।  फिलहाल बाजार में Ather 450X स्कूटर आता है।

OLA S1 Pro Gen 2 की टॉप स्पीड 120 Kmph है 

OLA S1 Pro Gen 2 की बात करें तो इसमें फिलहाल एक ही वेरिएंट आता है यह स्कूटर सिंगल चार्ज पर 195 Km तक की ड्राइविंग रेंज देता है। यह OLA S1 Pro Gen 2 बाजार में 1.62 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। ओला के इस स्टाइलिश स्कूटर में डिस्क ब्रेक मिलते हैं। यह हाई स्पीड स्कूटर है। इसकी टॉप स्पीड 120 Kmph की है। स्कूटर का सीट हाइट 805 mm की है और इसका कुल वजन 116 kg है। स्कूटर में 5000 W की पावर मिलती है। यह स्कूटर 6.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ