---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Zodiac Signs: शुक्र-शनि की शुभ दृष्टि से मालामाल होंगी ये 3 राशियां, धनवान बनते नहीं लगेगी देर!

Zodiac Signs: ग्रहों की चाल में बदलाव से बने योग-संयोग के लिए अक्टूबर 2024 का महीना बेहद खास है। इस महीने कुछ खास ग्रहों की युतियों और संयोग से सभी राशियों के जीवन पर गहरा और व्यापक प्रभाव पड़ने की संभावना है। आइए जानते हैं, शुक्र-शनि की केंद्र दृष्टि से लाभान्वित होने वाली 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---खबर नीचे जारी है---

Zodiac Signs: अक्टूबर 2024 का महीना ग्रहों के गोचर का विशेष महीना रहा है। इस माह के आखिरी दिन भी ग्रहों की हलचल की दृष्टि बड़े खास दिन साबित होने वाले हैं। अक्टूबर 27, 2024, शुक्र का ज्येष्ठा में प्रवेश करेंगे, तो इसी डेट को सूर्य और चन्द्र वैधृति योग से महापात दोष का निर्माण हो रहा है, जबकि 27 तारीख को ही बुध और गुरु षडाष्टक योग बना रहे हैं। वहीं, 28 अक्टूबर को ग्रहों के सेनापति मंगलदेव अपना नक्षत्र परिवर्तन कर पुष्य में गोचर करेंगे, जबकि इस दिन शुक्र और शनि भी बेहद शुभदायी केंद्र दृष्टि योग बनाएंगे। इसके बाद वरुण (नेपच्यून) ग्रह बुधवार 30 अक्टूबर को नक्षत्र परिवर्तन कर पूर्वा भाद्रपद में गोचर करेंगे।

यहां चर्चा शुक्र और शनि की बेहद शुभदायी केंद्र दृष्टि योग की हो रही है, सोमवार 28 अक्टूबर, 2024 से जो एक-दूसरे से समकोणीय अवस्था में अपनी चाल चलेंगे। शुक्र-शनि की इस केंद्र अवस्था के असर से 3 राशियों के जातकों को मालामाल होते देर नहीं लगेगी। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं जिसे धनवान बनते देर नहीं लगेगी?

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

शुक्र-शनि की केंद्र दृष्टि का राशियों पर असर

मेष राशि

शुक्र-शनि की केंद्र दृष्टि के अच्छे असर से आपके व्यापार में नए अवसर खुलेंगे। पार्टनरशिप से लाभ होगा और आय में वृद्धि होगी। निवेश से भी अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरी में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आय के नए स्रोत खुलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबारी यात्राएं लाभदायक होंगी। व्यापार में विस्तार होगा। पारिवारिक जीवन सभी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

---खबर नीचे जारी है---

वृषभ राशि

व्यापार में स्थिरता आएगी। पुराने निवेश से अच्छा लाभ होगा। आय में वृद्धि होने के प्रबल योग हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। साथ काम करने वालों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। व्यापारिक यात्राएं सफल रहेंगी। नए व्यापारिक संबंध बनने से लाभ होगा। आप सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ संबंधों में मिठास बढ़ेगी। छात्रों को टीचर से पूरा हेल्प मिलेगा। आपकी रचनात्मकता में वृद्धि होगी। कला और संगीत में रुचि बढ़ेगी। आपका पढ़ाई में मन लगेगा। आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।

मिथुन राशि

व्यापार में नई ऊर्जा का संचार होगा। नए व्यापारिक समझौते होंगे, जिससे आय में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। इससे आपकी आय के नए स्रोत खुलेंगे। व्यापारिक यात्राएं लाभदायक होंगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। छात्रों को पढ़ाई में मन लगेगा और एग्जाम में अच्छे परिणाम मिलेंगे। लेखन और बोलने की कला में निखार आएगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: Temples of India: इस मंदिर में पत्नी के साथ विराजमान हैं भगवान हनुमान, गृहस्थ रूप में होती है पूजा!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Oct 25, 2024 10:55 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola