---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Guru Pushya Nakshtra: इन 3 राशियों के लिए महाफलदायी है गुरु पुष्य नक्षत्र संयोग, लग जाएगा पैसों का अंबार!

Guru Pushya Nakshtra: 24 अक्टूबर, 2024 को गुरु पुष्य नक्षत्र संयोग बन रहा है। जो बेहद शुभ और दुर्लभ ज्योतिषीय घटना मानी गई है। यह शुभ योग 3 राशियों के लिए महाफलदायी है और इस योग के शुभ असर से दिवाली से पहले इनके यहां पैसों का अंबार लग जाएगा। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Guru Pushya Yoga 2024: वैदिक ज्योतिष और वैदिक पंचांग का एक अद्भुत तालमेल है, जिसमें हर दिन को एक विशिष्ट ग्रह से जोड़ा जाता है। इस तरह, विभिन्न तिथियों पर ग्रह, नक्षत्र और राशियों के अनेक शुभ योग बनते हैं। इनमें से एक विशेष योग है गुरु पुष्य योग। अक्टूबर महीने की 24 तारीख को गुरुवार दिन का पुष्य नक्षत्र से संयोग हो रहा है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब गुरुवार का दिन पुष्य नक्षत्र से मिलता है, तब गुरु-पुष्य योग बनता है। इसे अत्यंत शुभ माना गया है।

गुरु पुष्य नक्षत्र संयोग को स्थायी सफलता प्राप्त करने के लिए अत्यंत अनुकूल माना जाता है। इस योग में किए गए कार्यों के फल दीर्घकालीन होते हैं। इसके साथ सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग भी बन रहें हैं। इस गुरुवार को पूरे दिन इन दोनों योगों का प्रभाव रहेगा, जो बेहद शुभ माने गए हैं। साथ ही इस दिन अहोई अष्टमी और राधाकुंड स्नान पर्व भी है। इन सभी शुभ योगों और संयोगों का देश-दुनिया सहित सभी राशियों पर असर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के यहां पैसों का अंबार लग सकता है और दिवाली से पहले इनकी किस्मत सोने जैसी चमक सकती है। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

गुरु पुष्य नक्षत्र संयोग का राशियों पर असर

वृषभ राशि

गुरु पुष्य नक्षत्र संयोग वृषभ राशि एक जातकों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। आपके व्यापार में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। नए व्यापारिक अवसर प्राप्त होंगे और पुराने निवेश लाभदायक साबित होंगे। आय में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे और धन लाभ होगा। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। उद्योग-धंधों में विस्तार होगा। खुदरा व्यापार में लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और मान-सम्मान मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए गुरु पुष्य नक्षत्र संयोग एक शुभ असर से जीवन में काफी सकारात्मक बदलाव आएंगे। व्यापार में जबरदस्त लाभ होगा और आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक समझौते होंगे और यह व्यापारिक साझेदारी बहुत लाभदायक साबित होगी। कारोबारी यात्राएं लाभदायक रहेंगी। नौकरीपेशा जातकों नई जिम्मेदारी के साथ धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। व्यक्तिगत जीवन के साथ-साथ पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा। छात्रों के करियर में उछाल आएगा।

---विज्ञापन---

मीन राशि

गुरु पुष्य नक्षत्र संयोग के शुभ असर से आपके व्यापार में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक सौदे होने से आय में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए आय के स्रोत खुल सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। लव लाइफ में रोमांस का रोमांच बढ़ेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है। हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर होगा। पुरानी बीमारियां दूर होने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा।

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Oct 24, 2024 05:20 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola