हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Zodiac Signs: कार्तिक पूर्णिमा पर बने पद्मक योग से होगा 3 राशियों का महाकल्याण, जिएंगे सुख-मौज की जिंदगी!

Zodiac Signs: कार्तिक पूर्णिमा 2024 के मौके पर वेशी योग, गौरी योग के साथ गजकेसरी राजयोग, शश राजयोग और दुर्लभ पद्मक योग का शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शुभ योगों का यह महासंयोग 3 राशियों के जातकों के लिए यह बेहद कल्याणकारी साबित होगा। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Zodiac Signs: भगवान विष्णु के 4 महीने सोये रहने के बाद देवोत्थान एकादशी के रोज जागने के बाद कार्तिक पूर्णिमा पर उनकी पहली पूर्णिमा पूजा होती है। इसलिए इस पूर्णिमा को हिन्दू धर्म में काफी महत्वपूर्ण माना गया है। साथ ही इसी दिन देव दीपावली भी मनाई जाती है। इस बार की कार्तिक पूर्णिमा पर वेशी योग, गौरी योग के साथ गजकेसरी राजयोग और शश राजयोग का शुभ संयोग बन रहा है। इसी दिन शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में मार्गी होने जा रहे हैं। वहीं ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस बार कार्तिक पूर्णिमा पर पद्मक योग बन रहा हैं, जो एक बेहद दुर्लभ योग है। इस योग में त्रिदेव यानी ब्रह्मा, विष्णु और महेश पद्मासन और ध्यानमुद्रा विराजमान होते हैं और समस्त संसार को कल्याण की बारिश करते हैं।

कैसे बनता है पद्मक योग?

वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, जब शुभ वार शुक्रवार के दिन सूर्य विशाखा नक्षत्र और चंद्रमा कृतिका नक्षत्र में भ्रमण करते हैं, तब पद्मक नामक योग बनता है। 15 नवंबर को शुक्रवार भी है और इस फलदायी दिन की संध्या से सूर्य विशाखा और चंद्रमा कृतिका नक्षत्र में गोचर कर पद्मक योग का निर्माण करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में यह योग अतिविशिष्ट योगों की श्रेणी में आता है।

ये भी पढ़ें: Numerology: 35 साल तक स्ट्रगल के बाद बेशुमार धन कमाते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा के शुभ योगों का राशियों पर असर

इस बार कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर, 2024 को पड़ रही है। इस शुभ मौके पर बने इन सभी योगों और राजयोगों का सुबह असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के लिए यह बेहद कल्याणकारी साबित होगा। ज्योतिषियों और पंडितों के मुताबिक, इन 3 राशियों के जातकों को अपार धन-वैभव की प्राप्ति होगी और ये लोग सुख-मौज की जिंदगी जिएंगे। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले लोग कार्तिक पूर्णिमा के शुभ योगों के महासंयोग से अधिक आत्मविश्वासी और उत्साहित रहेंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिक दृढ़ संकल्पित होंगे। साथ ही आप मानसिक शांति और स्थिरता का अनुभव करेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र में लोग आपकी प्रतिभा का लोहा मानेंगे। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन

नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाहा रोजगार मिल सकता है। नए ग्राहक मिलने से व्यापार में वृद्धि होगी। किसी पुरानी निवेश या लॉटरी के आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोग बेहद उत्साहित और जोश से भरपूर रहेंगे। आप अपनी क्षमताओं पर विश्वास करेंगे और बड़े लक्ष्य हासिल करने की कोशिश करेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। आपको मनचाहा प्रमोशन या कोई शानदार सैलरी वाला जॉब मिल सकता है। कारीबारी यात्रा से नई और कोई बड़ी डील मिल सकती है। किसी पुरानी निवेश से अचानक शानदार रिटर्न मिल सकता है। इस धन की बारिश से आपके रुके हुए काम बन जाएंगे।

विज्ञापन

स्टूडेंट जातकों के लिए यह समय पढ़ाई के लिए बहुत अच्छा है। हायर एजुकेशन के लिए अच्छे इंस्टिट्यूट में एडमिशन मिलने के योग हैं। विदेश जाने के भी योग हैं। लाइफ पार्टनर के साथ संबंध मधुर होंगे। लव लाइफ का जीवन रोमांटिक रहेगा। पुरानी बीमारियां दूर होंगी।

तुला राशि

तुला राशि वाले लोग बहुत संतुलित और शांत रहेंगे। आप अपने जीवन के हर पहलू को संतुलित रखने में सफल रहेंगे। नौकरी में आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपको प्रमोशन मिल सकता है। इनकम में उल्लेखनीय में वृद्धि होगी। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। व्यापार में वृद्धि होगी, नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। लाभ के मार्जिन में वृद्धि होगी। लॉटरी के माध्यम से आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।

विज्ञापन

स्टूडेंट जातकों के करियर में प्रगति होगी। आप एग्जाम में अच्छे नंबर प्राप्त करेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। परिवार के सदस्यों के सहयोग से कोई घरेलू काम-काज शुरू हो सकता है। लाइफ पार्टनर का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।

ये भी पढ़ें: Numerology: 25 से 45 की उम्र में धन का अंबार लगा देते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola